फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cleaning man widhraw wages after showing fake attendence shit.

ग्राम प्रधान व सचिव के जारी फर्जी उपस्थिति प्रमाण पत्र देकर दो सफाईकर्मियों ने निकाला वेतन

Wed, 31 Jul 2019 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
cleaning man widhraw wages after showing fake attendence shit.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

ब्लॉक हसायन क्षेत्र में तैनात दो सफाई कर्मियों द्वारा ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा जारी फर्जी उपस्थिति प्रमाण पत्र के जरिए लंबे समय से वेतन निकालने का मामला सामने आया है। यह मामला मंडलायुक्त के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सामने आया था। अब इस मामले में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए दोनों सफाई कर्मियों को आरोप पत्र देते हुए स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है। डीपीआरओ ने दोनों सफाई कर्मियों के माह जुलाई के वेतन के भुगतान पर भी रोक लगा दी है।

पिछले दिनों ब्लॉक हसायन के गांव पोरा में मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने भ्रमण कर चौपाल लगाई थी। इस चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अवगत कराया था कि गांव पोरा में तैनात सफाई कर्मी द्वारा सफाई कार्य नहीं किया जा रहा है और अपनी उपस्थिति पंजिका ग्राम पंचायत कार्यालय या प्राइमरी विद्यालय में न रखकर अपनी अभिरक्षा में ही रखी जाती है। इस मामले की जांच विभागीय अधिकारियों ने की। इस मामले की गंभीरता देखते हुए डीपीआरओ ने सफाई कर्मी राजू को आरोप पत्र दिया है। आरोप पत्र में कहा गया है कि सफाईकर्मी द्वारा ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा फर्जी उपस्थिति प्रमाण पत्र प्रस्तुुत कर वेतन प्राप्त किया जा रहा है। आरोप पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि क्यों न जून 2017 से जून 2019 तक बिना कार्य के प्राप्त किए गए 5,76,509 रुपये की वसूली की जाए। ऐसा ही एक मामला ब्लॉक हसायन में तैनात सफाईकर्मी योगराज का सामने आया है। इस सफाई कर्मी को भी फर्जी तरीके से उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी कर भुगतान निकाला जा रहा था। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीआरओ ने दोनों सफाईकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है और माह जुलाई के वेतन के भुगतान पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए हैं कि दोनों सफाईकर्मियों के दो माह के कार्य का रोस्टर एडीओ पंचायत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed