{"_id":"644d712e1e8d7422cf0cc3c7","slug":"cleaners-will-not-get-salary-due-to-officers-hathras-news-c-2-1-104863-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सफाईकर्मी लगे चाकरी में, ग्राम प्रधान के प्रमाणित व एडीओ पंचायत की संस्तुति पर मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सफाईकर्मी लगे चाकरी में, ग्राम प्रधान के प्रमाणित व एडीओ पंचायत की संस्तुति पर मिलेगा वेतन
Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
सार
किसी भी सफाई कर्मचारी के वेतन आहरण संबंधी पत्रावली बिना संंबंधित ग्राम प्रधान, सचिव के हस्ताक्षर एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत के प्रति हस्ताक्षर व संस्तुति के प्रस्तुत न की जाए। सहायक विकास अधिकारी की संस्तुति से प्राप्त नहीं होती है तो उन सफाईकर्मियों की सूची अलग तैयार की जाए।
विज्ञापन
वेतन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात सफाईकर्मियों को अब ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित व एडीओ पंचायत की संस्तुति के आधार वेतन आहरित किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि बिना ग्राम प्रधान व एडीओ पंचायत की संस्तुति के वेतन निकासी की स्थिति में लेखाकार व संबंधित लिपिक के वेतन से वसूली की जाएगी। जिले में करीब 40 सफाईकर्मी इन-दिनों अफसरों की चाकरी में लगे हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों ब्लॉक सदर में सफाई कर्मी से घर पर काम कराने के मामले के सुर्खियों में आने के बाद डीपीआरओ ने सफाईकर्मियों का वेतन जारी किए जाने के संबंध में यह निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने लेखाकार व अवस्थापना लिपिक को आदेश करते हुए कहा है कि शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार जिन सफाई कर्मचारियों द्वारा अपना उपस्थिति प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत प्रधान से हस्ताक्षरित कराकर उपलब्ध कराया जाएगा , उन सफाई कर्मचारियों का वेतन आहरण किया जाएगा।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने कहा कि किसी भी सफाई कर्मचारी के वेतन आहरण संबंधी पत्रावली बिना संंबंधित ग्राम प्रधान, सचिव के हस्ताक्षर एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत के प्रति हस्ताक्षर व संस्तुति के प्रस्तुत न की जाए। सहायक विकास अधिकारी की संस्तुति से प्राप्त नहीं होती है तो उन सफाईकर्मियों की सूची अलग तैयार की जाए। एडीओ पंचायत की संस्तुति के बिना वेतन आहरित किया जाता है तो संबंधित लिपिक व लेखाकार के वेतन से आहरित वेतन की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन