फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Class one student missing for two days strangled to death body found half naked in the fields

सात साल के बच्चे संग हैवानियत: खेत में मिली अर्ध नग्न लाश, बंधे थे मासूम के दोनों पैर; कुकर्म की आशंका

Sat, 10 May 2025 07:29 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: विकास कुमार Updated Sat, 10 May 2025 07:29 PM IST
सार

 परिजनों ने बताया कि 8 मई की दोपहर करीब 3 बजे छात्र उम्र 7 वर्ष अपनी आटा चक्की से शौच करने की बोलकर खेत के लिए निकला था। जब करीब एक घंटा तक छात्र नहीं लौटा तो परिजनों उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात होने तक जब बच्चा का पता नहीं चल सका तो परिजन मुरसान कोतवाली पहुंच गए। 

विज्ञापन
Class one student missing for two days strangled to death body found half naked in the fields
खेत में अर्थ नग्न मिली कक्षा एक के बच्चे की लाश - फोटो : Freepik

विस्तार

यूपी के हाथरस स्थित मुरसान क्षेत्र के एक गांव में दो दिन से लापता एक सात वर्षीय कक्षा एक के छात्र की गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। शनिवार की सुबह खेत में लहूलुहान अवस्था में छात्र का शव मिलने से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। फिलहाल अभी छात्र के साथ कुकर्म करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए गुमशुदमी दर्ज मामले को हत्या में तरमीम कर दिया है।

विज्ञापन

पिता चलाते हैं आटा चक्की
मुरसान क्षेत्र के एक गांव में मृतक के परिजन आटा चक्की चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि 8 मई की दोपहर करीब 3 बजे छात्र उम्र 7 वर्ष अपनी आटा चक्की से शौच करने की बोलकर खेत के लिए निकला था। जब करीब एक घंटा तक छात्र नहीं लौटा तो परिजनों उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात होने तक जब बच्चा का पता नहीं चल सका तो परिजन मुरसान कोतवाली पहुंच गए। पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बच्चे की तलाश करने की बात कहकर परिजनों को लौटा दिया। परिजन बिना लिखित शिकायत दिए वापस लौट आए। बच्चे के लापता होने के दूसरे दिन फिर से परिजन पुलिस के पास बच्चे की खोजबीन कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने लापता होने के करीब 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली और जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

विज्ञापन

बच्चे के बंधे हुए थे पैर, अर्धनग्न अवस्था में था शव
तीसरे दिन शनिवार की सुबह गांव के रहने वाले भूरी सिंह के चरी के खेत में बदबू आने के कारण गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और वहां पर लापता बालक का क्षत विक्षत अवस्था में लहूलुहान शव मिला। सूचना पर मुरसान पुलिस सहित थाना चंदपा पुलिस भी पहुंच गई। बच्चे के शव पर चोट के निशान व पैर बंधे हुए थे। शव अर्धनग्न अवस्था में था। परिजनों ने पुलिस से बालक की हत्या होने की आशंका जताई। मामले की जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इधर, पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस बोली- पोस्टमार्टम के बाद कुकर्म की स्थिति होगी साफ
छात्र की गला दबाकर हत्या हुई है। हत्यारोपी की तलाश की चार टीमें गठित कर दी गई हैं। अभी फिलहाल बच्चे के साथ कुकर्म होने की आशंका लगाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। -चिरंजीवनाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed