{"_id":"63f0a858eb4e15bcc20f89ee","slug":"class-inspector-found-absent-in-up-board-duty-one-day-salary-deducted-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: कक्ष निरीक्षक ड्यूटी में गैर हाजिर मिले, तो देना होगा स्पष्टीकरण, कट सकता है एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: कक्ष निरीक्षक ड्यूटी में गैर हाजिर मिले, तो देना होगा स्पष्टीकरण, कट सकता है एक दिन का वेतन
Sat, 18 Feb 2023 03:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Feb 2023 03:58 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा में जो भी कक्ष निरीक्षक परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे हैं, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, ताकि अनुपस्थित रहने का कारण सामने आ सके। हालांकि, इसे शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने की बात पत्र में कही गई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्पष्टीकरण देना होगा। स्पष्टीकरण के बाद विभागीय कार्रवाई होगी। हालांकि, इसे शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने की बात पत्र में कही गई है।
विज्ञापन
जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम से मिली सूची के आधार पर परिषदीय परीक्षा के तहत अनुपस्थित पाए गए कक्ष निरीक्षकों, अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। जिसमें माध्यमिक व बेसिक के स्कूलों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाये जाने के निर्देश डीआईओएस व बीएसए को दिए हैं। जिसे लेकर शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि जो भी कक्ष निरीक्षक परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे हैं, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, ताकि अनुपस्थित रहने का कारण सामने आ सके।
विज्ञापन