{"_id":"6ac16d7e845cedd08b04bff1","slug":"class-7-student-dies-of-blood-cancer-hathras-news-c-56-1-hts1006-155135-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ब्लड कैंसर से कक्षा सात के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ब्लड कैंसर से कक्षा सात के छात्र की मौत
Sun, 04 Oct 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
ग्राम पंचायत कजरौठी के गांव पल्हावत में शनिवार सुबह ब्लड कैंसर से कक्षा सात के छात्र नमन की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पल्हावत निवासी विनोद कुमार किसान हैं। उनका बेटा नमन पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कजरौठी में कक्षा सात में पढ़ता था। करीब एक माह पहले नमन में ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजनों ने आगरा के निजी चिकित्सकों से उसका उपचार कराया।
बाद में दिल्ली एम्स में भी उसका इलाज चल रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाबा बिजेंद्र सिंह और दादी बासमती भी मासूम को खोने के गम में बेहाल हैं। नमन का एक बड़ा भाई कंछी और बड़ी बहन गोलो है। परिजनों ने गमगीन माहौल में नमन का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद