फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   class 12th team defeated class 11th team

कक्षा 12 ने कक्षा 11 को छह विकेट से हराया

Tue, 09 Mar 2021 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
class 12th team defeated class 11th team
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों से परिचय करते हुए प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार चंदेल - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ स्थित श्री संतोष कुमार हरभेजी चंदेल इंटर कॉलेज के तत्वावधान में दो दिवसीय घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच कक्षा 11 व 12 के बीच खेला गया। इसमें कक्षा 12 के छात्रों ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। कक्षा 11 की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 68 रन बनाए। कक्षा 12 की टीम ने दो ओवर पहले ही छह विकेट से मैच जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले गौरव शर्मा को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट का दूसरा मैच कक्षा नौ व दस के बीच खेला गया। कक्षा नौ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कक्षा दस की टीम ने 108 रन बनाए। जवाब में कुलदीप की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कक्षा नौ की टीम ने मात्र 11 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसके लिए कुलदीप को मैन आफ द मैच दिया गया। मैच के दौरान तेजवीर सिंह, भवतोष चौहान, कमल किशोर, अनिल पाठक, बृजेश गौरव, हरेंद्र सिंह, अजय, नीलू, संध्या सिंह, शारदा देवी मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed