{"_id":"6a65212a0d1d3c6d920c6fda","slug":"class-10-student-held-hostage-police-search-underway-hathras-news-c-259-1-ssn1001-103100-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कक्षा-10 के छात्र को बनाया बंधक, पुलिस ने तलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कक्षा-10 के छात्र को बनाया बंधक, पुलिस ने तलाशा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
कोतवाली क्षेत्र के गांव अजरोई निवासी कक्षा-10 के एक छात्र को सहपाठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंधक बना लिया। छात्र ने फोन से परिजन को इसकी सूचना दी। परिवार के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी का छात्र को सकुशल तलाश कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
गांव अजरोई निवासी योगेंद्र कुमार का पुत्र नितिन कुमार (15) केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में कक्षा-10 का छात्र है। नितिन का इसी कक्षा के ही एक छात्र से 10 दिन पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें नितिन का पक्ष हावी रहा। इसी झगड़े से कुपित होकर उस छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार को नितिन को लहौर्रा के निकट नलकूप के पास बंधक बना लिया। जब नितिन ने फोन कर अपने पिता को बताया तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से छात्र को खोज निकाला और परिवार के के सुपुर्द किया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी छात्र से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।