{"_id":"6408a6047a78ac328b0b8af5","slug":"clashed-for-dancing-on-dj-in-holi-fiercely-lathi-charged-seven-injured-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: होली में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: होली में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, सात घायल
Wed, 08 Mar 2023 08:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 08 Mar 2023 08:43 PM IST
सार
होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के घर आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों के महिलाएं-पुरुष डंडा लेकर मारपीट करने लगे। जिसमें एक पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
लाठी-डंडों से मारपीट करते महिला- पुरूष
- फोटो : वीडियो ग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद के सलेमपुर में होली के दौरान डीजे पर नाचते समय दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। होली पर राजबहादुर की दुकान के समीप डीजे बज रहा था, लोग गानों पर नाच रहे थे। नाचने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट होने के बाद संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन
दोनों के घर आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों के महिलाएं-पुरुष डंडा लेकर मारपीट करने लगे। जिसमें एक पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।
विज्ञापन
दोनों पक्ष के घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद उपचार के लिए ले जाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से थाने में तहरीर लिखी जा रही है।
विज्ञापन