फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Claim made by Arpit Singh of Hathras

Hathras: अर्पित का दावा- मेरी नियुक्ति सही, पहले भी कई बार हो चुकी है जांच, इसकी पुष्टि कर रहे हैं सीएमओ

Sat, 06 Sep 2025 05:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 05:04 PM IST
सार

अर्पित सिंह ने बताया कि उसके नाम पर नियुक्ति में फर्जीवाडा 2017 में आया था, उस समय अलीगढ़ के अकराबाद सीएचसी में भी उनके नाम से एक टेक्नीशियन तैनात था। जांच शुरू होते ही वह भाग गया था। तत्कालीन सीएमओ डाॅ.रामवीर सिंह ने उस समय भी उनका सत्यापन कराया था।

विज्ञापन
Claim made by Arpit Singh of Hathras
अर्पित सिंह, सीएचसी मुरसान पर तैनात टेक्नीशियन - फोटो : स्वयं

विस्तार

अर्पित सिंह के नियुक्ति पत्र पर कई जिलों में छह एक्सरे टेक्नीशियन के नौकरी करने का मामला उजागर हुआ है। इनमें एक अर्पित सिंह मुरसान में सीएचसी पर भी तैनात है। उसका कहना है कि वही असली अर्पित सिंह है और उसकी पहले भी कई बार जांच हो चुकी है। इसकी पुष्टि सीएमओ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुरसान सीएचसी पर तैनात अर्पित सिंह ने बताया कि उसके नाम पर नियुक्ति में फर्जीवाडा 2017 में आया था, उस समय अलीगढ़ के अकराबाद सीएचसी में भी उनके नाम से एक टेक्नीशियन तैनात था। जांच शुरू होते ही वह भाग गया था। तत्कालीन सीएमओ डाॅ.रामवीर सिंह ने उस समय भी उनका सत्यापन कराया था। अर्पित का दावा है कि उनका तो सभी बोर्ड से सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी होने पर उस समय यह मामला उजागर हुआ था। उन्होंने कहा कि यह फर्जीवाड़ा तो लखनऊ से हुआ है, क्योंकि पत्र निदेशालय से जारी होना दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी वर्ष 2016 में हाथरस जिले में नियुक्ति हुई थी, उस समय अन्य जिलों में कोई नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि हाथरस में पोस्टिंग दिखाकर बिना ज्वाइन किए अन्य जिलों में तबादले दिखाए गए हैं, उनका तो कभी कोई तबादला हुआ ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि उन्होंने करीब एक साल जिला अस्पताल में भी सेवा दी है। अन्य जिलों में उनके नाम से फर्जी कर्मचारियों ने नौकरी की है, जब यहां टीमें पहुंचीं तो यह सभी लोग भाग गए। उन्होंने जब विभाग में ज्वाइनिंग की थी तो उनके सभी दस्तावेजों की जांच के साथ पुलिस विभाग की तरफ से भी उनका सत्यापन हुआ था। उपलब्ध दस्तावेजों में मुरसान सीएचसी पर तैनात टेक्नीशियन अर्पित सिंह की नियुक्ति सीएमओ कार्यालय में वर्ष 2016 में दर्ज है।

मुरसान सीएचसी पर तैनात अर्पित सिंह की जांच शासन स्तर पर चल रही है। इस संबंध में सभी दस्तावेज शासन को भेज दिए गए हैं। संज्ञान में आया है कि बाकी पांच जगहों पर अर्पित के नाम से नौकरी करने वाले भागे हुए हैं। मुरसान में तैनात अर्पित वास्तविक कर्मचारी हैं।-डाॅ. मंजीत सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed