फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   City roads to get a makeover at a cost of 1.43 crore.

Hathras News: 1.43 करोड़ से शहर की सड़कों की बदलेगी सूरत

Sat, 29 Aug 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 29 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
City roads to get a makeover at a cost of 1.43 crore.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
शहर की जर्जर और खराब सड़कों से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद हाथरस की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों और दाऊजी महाराज मेला परिसर में करीब 1.43 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत तीन प्रमुख स्थानों पर सीसी सड़क का निर्माण और मेला परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्य पूरा होने के बाद इन मार्गों से आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और सड़कों की तस्वीर भी बदलेगी। इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। नगर पालिका की ओर से प्रस्तावित कार्यों में भूरापीर चौराहा से गणेशगंज चौराहा तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 15,73,096 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह चूना वाला डंडा से चामड़ गेट चौराहा तक सीसी सड़क का निर्माण होगा, जिसकी अनुमानित लागत 64,24,256 रुपये है। यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ता है और यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके अलावा आगरा रोड स्थित मुरसान चौराहा से घंटाघर तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य के लिए 16,38,704 रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इस मार्ग के निर्माण से शहर के प्रमुख बाजार और व्यस्त क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाऊजी मेला परिसर में भी होगा विकास
शहर के प्रसिद्ध दाऊजी महाराज मेला परिसर में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। काले खां सैयद के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए 46,69,705 रुपये खर्च किए जाएंगे। मेला परिसर में यह कार्य होने से श्रद्धालुओं और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी। बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। चारों विकास कार्यों पर कुल 1,43,05,761 रुपये खर्च किए जाएंगे।



सीसी सड़क बनने से जहां आवागमन बेहतर होगा, वहीं इंटरलॉकिंग से मेला परिसर की व्यवस्था में सुधार आएगा। नगर पालिका का जोर शहर के प्रमुख मार्गों के साथ उन स्थानों के विकास पर भी है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। शहर के विकास के लिए अन्य कार्य भी प्रस्तावित हैं।
-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed