फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Christmas: Programs will be held from today till 25 December

क्रिसमस : आज से 25 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम

Sun, 21 Dec 2025 02:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Christmas: Programs will be held from today till 25 December
शहर में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च को सजाया जा रहा है। इसके पूरे परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस-ट्री, गुब्बारों, झंडियों, क्राॅस और धार्मिक प्रतीकों से सजाया जा रहा है। चर्च और मसीह परिवारों में क्रिसमस का उत्साह बढ़ता रहा है।
विज्ञापन

चर्च से जुड़े लोगों ने बताया कि रविवार से लगातार धार्मिक आयोजन शुरू हो जाएंगे। इसमें प्रार्थना सभा, विशेष आराधना, बाइबिल पाठ और उपदेश शामिल होंगे। रविवार को चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग शामिल होंगे। इसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़े संदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा। विश्व शांति और भाईचारे की कामना की जाएगी।
विज्ञापन

चर्च में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटिकाओं और गीत-संगीत की प्रस्तुतियों की तैयारियां चल रही हैं। बच्चे सांता क्लॉज की पोशाक में नजर आएंगे, वहीं युवाओं की ओर से चर्च की सजावट और व्यवस्थाओं में सहयोग किया जा रहा है। इधर, शहर में बच्चों और युवाओं में भी क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed