फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   chowkidar must have to honest about his duty

ईमानदारी व सजगता से अपनी ड्यूटी करें चौकीदार : आबकारी अधिकारी

Wed, 03 Mar 2021 11:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
chowkidar must have to honest about his duty
कोतवाली पर चौकीदारों की बैठक करते जिला आबकारी अधिकारी - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर बुधवार को कोतवाली परिसर में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चौकीदारों की एक बैठक हुई। इसमें आबकारी अधिकारी ने चौकीदारों को अपनी ड्यूटी के प्रति आगाह करते हुए कहा कि चुनाव को देखते हुए गांवों में प्रधान पद की उम्मीदवार अपनी जीत के लिए हर तरीके का इस्तेमाल करेंगे। वे मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का प्रयोग भी करने से नहीं कतराएंगे।

हाल में ही प्रदेश में जहरीली शराब पीने से काफी जनहानि हुई है। इसको देखते हुए आप सभी को अपनी ड्यूटी ईमानदारी एवं सजगता है करनी है। क्षेत्र में ऐसी कोई वारदात नहीं हो जिससे पुलिस प्रशासन एवं शासन के सामने कोई ऐसी विघ्न उत्पन्न हो और अशांति फैले। मौके पर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सत्य प्रकाश, आबकारी निरीक्षक संजय चंद्रा, आबकारी निरीक्षक डॉ. श्रीराम एवं एसआई रामदास पचौरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed