फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   chowkidar death body found in school hanging by tree

स्कूल में पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव

Sat, 10 Sep 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
chowkidar death body found in school hanging by tree
मृतक राकेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह चौकीदार का शव स्कूल परिसर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकीदार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कछपुरा निवासी राकेश कुमार पुत्र करन सिंह कई सालों से हाथरस रोड स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में चौकीदार हैं। बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वे स्कूल में ही थे। सुबह स्कूल के बस चालक जब स्कूल पहुंचे तो चौकीदार का शव स्कूल परिसर में लगे पेड़ पर लटका हुआ था।
विज्ञापन

चौकीदार का शव पेड़ पर लटका देख बस चालक घबरा गए। तत्काल इसकी सूचना स्कूल प्रबंधक को दी गई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह टीम के साथ स्कूल पहुंच गए। चौकीदार के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार के बेटे बॉबी ने पुलिस को बताया कि आठ सितंबर की रात उसके पिता राकेश कुमार ने स्कूल परिसर में लगे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, मामला संदिग्ध लग रहा है। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह का कहना है कि चौकीदार ने आत्महत्या की है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्कूल प्रबंधक हंसराज सिंह ने बताया है कि राकेश कुमार पिछले आठ सालों से स्कूल में चौकीदारी कर रहे थे। वे स्वभाव के काफी सरल थे। उनके जाने से विद्यालय परिवार आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed