फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chilli powder blown, scooty snatched from sarafa vyapri and son

Hathras: मिर्ची पाउडर झोंक सराफा कारोबारी और बेटे से छीनी स्कूटी, डिग्गी में रखा था गहनों का बैग

Fri, 14 Feb 2025 09:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 09:39 PM IST
सार

सराफा कारोबारी और उसके बेटे से बदमाश स्कूटी छीन ले गए। स्कूटी के डिग्गी में सोने-चांदी के गहनों का बैग रखा हुआ था। पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Chilli powder blown, scooty snatched from sarafa vyapri and son
सादाबाद में घटना के संबंध में जांच पड़ताल करते एएसपी अशोक कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित हाथरस रोड पर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने बदमाश सराफा कारोबारी और उसके बेटे की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर स्कूटी छीनकर ले गए। स्कूटी की डिग्गी में सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग भी रखा हुआ था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सराफा कारोबारी मनोज कुमार वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी रामनगर कॉलोनी मुरसान रोड सादाबाद की नगर के मुख्य बाजार में स्थित बजरिया में सराफा की दुकान है। वह रोजाना की तरह अपनी दुकान से शाम करीब सवा सात बजे अपने बेटे के साथ अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। जैसे ही वह हाथरस रोड पर करबन नदी के पुल के नजदीक स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने पहुंचे और सड़क को पार करने की कोशिश करने लगे तो इस दौरान तीन अज्ञात लोग आए।
विज्ञापन


इन लोगों के चेहरे पर मास्क लगा था। इन लोगों ने मनोज और उनके बेटे की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और स्कूटी को छीनकर भाग गए। मनोज के मुताबिक उनकी स्कूटी की डिग्गी में ही जेवरातों से भरा बैग रखा हुआ था, जिसमें करीब 200 से 250 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। पैंडल, अंगूठी व अन्य गहने भी थे। इधर, पुलिस काफी देर तक घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों की तलाश करती रही, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौके पर सीओ हिमांशु माथुर, कोतवाल सतेंद्र राघव व एएसपी अशोक कुमार ने काफी देर तक घटना की जांच-पड़ताल की। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। इधर, सूचना मिलने पर काफी व्यापारी व सराफा कारोबारी भी कोतवाली पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed