फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Children remembered uncle Nehru on child day

बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को किया याद

Tue, 14 Nov 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 14 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Children remembered uncle Nehru on child day
बाल दिवस - फोटो : Amar Ujala
शहर व देहात क्षेत्र के विद्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता की धूम रही। 
विज्ञापन


दून पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रतिज्ञा, पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया नाटक का बच्चों ने मंचन कर सभी का मन मोह लिया। मैजिक शो भी हुआ। प्रधानाचार्य कविता खरे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे इसलिए उनकी जयंती के दिन बाल दिवस मनाया जाता है। 
विज्ञापन


आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुरूआत प्रबंधक मीरा कौशिक व प्रधानाचार्य प्रीतिका शर्मा ने की। कबड्डी प्रतियोगिता में संजना, इरफान, प्रियंका, मोनिका, वीनेश, तनु, लंगड़ी दौड़ में अंजना, ज्योति, कुमकुम, वाद विवाद में माधुरी, पूजा, चंचल, गायन प्रतियोगिता में नीलम, शीतल, तीन टांग दौड़ में ऊषा, चंचल, हर्ष, उमर, निबंध प्रतियोगिता में रतीश कुमार विजेता रहे। इस अवसर पर डॉ. विकास कौशिक, श्याम नारायण यादव, रतन प्रकाश उपाध्याय, जगदीश यादव, प्रवीन कौशिक, रमाशंकर, लक्ष्मण सिंह, अनुराग तिवारी, मिथलेश कौशिक आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जॉन्स स्कूल मोहन गंज में बाल मेले का आयोजन हुआ। शुरूआत प्रधानाचार्य सुचेता जैन ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस अवसर पर शैलेंद्र भारद्वाज, ऊषा पंडया, आशा अरोडा, रेखा दत्त, चिंकी शर्मा, अभिषेक भारद्वाज मौजूद थे। 

नया मिल कंपाउंड स्थित शेमरॉक स्कूल में बाल दिवस पर स्कूल द्वारा बच्चों को बाल गीत, कहानी, नृत्य, चित्रकला, कविता, प्रश्नोत्तरी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षकों द्वारा स्कूल के बच्चों को बाल दिवस के बारे में बाताया गया। उत्सव के अंत में सभी बच्चों को गिफ्ट और मिठाइयां भी बांटी गईं।
संजय गांधी मैमोरियल स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को बाल दिवस के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। स्कूल संस्थापक राकेश बल्लभ वशिष्ठ, प्रधानाध्यापिका बीना वशिष्ठ, स्नेहलता सिंह मौजूद थीं। 

सूपान गली स्थित एसआरजी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रूपाली गुड़हा, एकता अग्रवाल, शिल्पी गोयल, ममता, शालू, अंजली, पारुल, अर्चना मौजूद थीं। 

नेहरू युवा केंद्र द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन स्थापना दिवस समारोह का आयोजन नेहरू युवा मंडल नगला बाग के सहयोग से आरवीएस इंटर कॉलेज सादाबाद में मनाया गया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह मधुर, प्रतिमा निमेश, कार्यक्रम प्रभारी ऊषा सक्सेना, रेनू उपाध्याय, प्रधानाचार्य बीएम उपाध्याय, दिनेश शर्मा, वीएस शास्त्री, साधना गुप्ता, एके चौधरी, ओमप्रकाश, रनवीर, कृष्ण गोपाल, श्रीनिवास शर्मा, मुकेश पचौरी, एनके चौहान, वीएम चौधरी, मनीष, केवी अग्रवाल, प्रदीप गौतम, प्रदीप शर्मा मौजूद थे। 

---
फोटो--

परिषदीय विद्यालयों में भी मनाई पं. नेहरू की जयंती
हाथरस। शहर व देहात के परिषदीय विद्यालयों में भी बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
मोहन गंज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र अंजू सक्सेना ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को नेहरू के जीवन से रूबरू कराते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नाई का नगला प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। हसायन ब्लॉक के महमूदपुरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पं. नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, गिर्राज सिंह, अभिषेक कुमार विमल, सुमन कुमारी, अनुदेशक महेश चंद्र पाराशर, लोकेंद्र पाल सिंह, सहायक अध्यापक सत्यवीर सिंह, आलोक यादव आदि मौजूद थे। 
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed