फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Child dies after injection by untrained doctor

Hathras News: अप्रशिक्षित चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के बाद बालक की मौत

Mon, 18 Sep 2023 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 18 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Child dies after injection by untrained doctor
कस्बा में रविवार को अप्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। पिता पुत्र के शव को लेकर कोतवाली पहुंच गया। हालांकि अभी तक इस संंबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन




कस्बा के मोहल्ला किशन निवासी राजू दिवाकर उर्फ पोला दिवाकर के आठ वर्षीय बालक प्रशांत कुमार दिवाकर को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। राजू अपने पुत्र का उपचार एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां करा रहे थे। रविवार को राजू अपने पुत्र को इस चिकित्सक के घर उपचार के लिए लेकर गए। चिकित्सक ने पैथोलॉजी रिपोर्ट के आधार पर उपचार शुरू करते हुए बच्चे को दो इंजेक्शन लगा दिए। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। पिता बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा तो वहां तैनात चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




डयूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल राजपूत ने बताया कि आठ वर्षीय बालक को उसके परिजन लेकर आए थे। उसके शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं थी। हालांकि हमने भी बच्चे को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत न होने की वजह से उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बच्चे के शव को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर, बालक की मौत की जानकारी होने पर अप्रशिक्षित चिकित्सक मौके से फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में समझौते के प्रयास चल रहे थे। थानाध्यक्ष धीरज गौतम का कहना है कि बालक के पिता की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed