{"_id":"6aba918b80ed1ce39f0b298d","slug":"chemical-truck-overturns-saving-cow-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदपा: गाय को बचाने के चक्कर में केमिकल से भरा ट्रक खाई में पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदपा: गाय को बचाने के चक्कर में केमिकल से भरा ट्रक खाई में पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
Mon, 28 Sep 2026 09:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:41 PM IST
सार
अचानक सड़क पर गाय आ गई, बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरा। कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार ने पुष्टि की हादसे में कोई हताहत नहीं, गाय बचाने में ट्रक पलटा, पुलिस मौके पर पहुंची, केमिकल भरा ट्रक होने से बड़ी दुर्घटना टली।
विज्ञापन
चंदपा में अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रक
- फोटो : संवाद
विस्तार
रविवार रात करीब 11:30 बजे चंदपा कोतवाली क्षेत्र के संटीकरा मोड़ पर एक हादसा हुआ। केमिकल से भरा एक ट्रक सड़क पर अचानक गाय आ जाने से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। किसी के भी चोट लगने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
ट्रक चालक गिर्राज सिंह ने बताया कि वह कासगंज के निवासी हैं। उनके साथ परिचालक सूरज भी थे, जो एटा के निवासी हैं। वे विशाखापट्टनम से केमिकल लेकर भिवाड़ी, राजस्थान जा रहे थे। संटीकरा मोड़ के पास अचानक गाय सामने आ गई। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी कोशिश में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि ट्रक के सामने अचानक गाय आ गई थी। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन