फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chemical-laden truck runs over bike-borne medical representative on highway; dies.

Hathras News: केमिकल से लदे ट्रक ने हाईवे पर बाइक सवार एमआर को कुचला, मौत

Sat, 22 Aug 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 22 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Chemical-laden truck runs over bike-borne medical representative on highway; dies.
बांकेबिहारी शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : File Photo
मथुरा-बरेली हाईवे पर सलेमपुर कट के निकट अनियंत्रित ट्रक ने वृंदावन निवासी बाइक सवार बांकेबिहारी शर्मा (31) को कुचल दिया। बांकेबिहारी रेलिंग व ट्रक के बीच फंस गए और 20 मीटर तक रगड़ खाते हुए सड़क पर जा गिरे। ट्रक सुरक्षा रेलिंग तोड़ता हुआ सर्विस लेन पर पलट गया। इधर, कमर टूटकर पीछे मुड़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


गौधुलीपुरम गली नंबर पांच (वृंदावन) जिला मथुरा निवासी बांकेबिहारी शर्मा एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे और हाथरस क्षेत्र देखते थे। शुक्रवार की सुबह वे घर से जल्दी निकले थे। रति का नगला पर पशु चिकित्सक से मिलकर वह वापस वृंदावन लौट रहे थे। सलेमपुर कट के पास पीछे से ट्रक आ रहा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बांकेबिहारी अपनी साइड में चल रहे थे। तभी अचानक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सुरक्षा रेलिंग की तरफ मुड़ गया। आगे चल रहे बांकेबिहारी ट्रक व रेलिंग के बीच फंस गए। कमर से ऊपरी हिस्सा पीछे की ओर मुड़ गया और उनकी मौत हो गई। उनका चेहरा व सिर सुरक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार को रौंदते हुए ट्रक सर्विस लेन पर पलट गया। ट्रक में लदे केमिकल से भरे नीले ड्रम सड़क पर बिखर गए। घटना स्थल पर एकत्रित भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। इधर, फोन के जरिये साथी एमआर को हादसे की जानकारी मिल गई। वे तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।

वृंदावन खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता मंगतू राम गुजरात में थे, जो हादसे की खबर मिलते ही वहां से चल दिए। सीओ अमित पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed