फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cheekamam will be built in the fast-moving block

अतिदोहित श्रेणी ब्लॉकों में बनेंगे चेकडेम

Wed, 17 Jul 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cheekamam will be built in the fast-moving block
अतिदोहित श्रेणी के ब्लॉकों में बनेंगे चेक डैम
विज्ञापन

चार चेक डैम को बनाने के लिए मिली स्वीकृति
भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने के लिए लघु सिंचाई विभाग की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भूगर्भ जल स्तर सुधारने के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है। जिले में इस वित्तीय वर्ष में चार चेक डैम बनाए जाने के प्रस्ताव में मुहर लग गई हैं। साथ ही चार और चेक डैम को बनाने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इन चेक डैम की मदद से बहते हुए जल से भूगर्भ स्तर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिले में हाथरस, मुरसान, सासनी और सहपऊ अतिदोहित श्रेणी में आते हैं। इन ब्लॉकों में जल स्तर को उठाने के लिए जल शक्ति अभियान के तहत कार्ययोजना बनाई जा रही है। अब इन ब्लॉकों में जल स्तर को बरकरार बनाए रखने और जल स्तर को उठाने के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर चेक डैम बनाए जाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुरसान के गांव खरगू और नगला हेमा, ब्लॉक हाथरस के गांव बघराया और दतौरा में चेक डैम बनाए जाएंगे। इन सभी गांवों से निकलने वाली नदी में से चेक डैम बनाए जाने के लिए विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव तैयार किए थे, जिन्हें अब स्वीकृति मिल गई है। इन चेक डैम पर अब जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। विभाग की ओर से ब्लॉक मुरसान के गांव कोरना और प्रताप, ब्लॅाक सासनी के शेखूपुर, ब्लॉक हाथरस के दतोरा पर चेक डैम बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चेक डैम के निर्माण की स्वीकृति आते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लघु सिंचाई विभाग की ओर से भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने के लिए चेक डैम की मदद से तेजी बहते हुए पानी की गति को धीमी कर उसे एक स्थान पर स्टोर करने का काम किया जाएगा, ताकि भूगर्भ जल स्तर में कुछ फीसदी की बढ़ोतरी हो सके।
चार चेक डैम के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इन चेक डैम का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। जल स्तर को बढ़ाने के विभाग की ओर से प्रयास जारी है।
-अनिल कुमार शर्मा, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed