फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   checking campaign stopped team of the electricity afraid of attack

Hathras News: बीच में रुका सघन चेकिंग अभियान, हमले से सहमी बिजली विभाग की टीम

Sat, 18 Feb 2023 03:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 03:03 PM IST
सार

चेकिंग के दौरान हाथरस में अलग-अलग स्थानों पर बिजली टीम पर हमले किए गए। कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को हमले का डर सताने लगा है। इस कारण सघन चेकिंग अभियान बंद हो गया है।

विज्ञापन
checking campaign stopped team of the electricity afraid of attack
बिजली विभाग - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

बिजली टीमों के साथ पिछले कुछ दिनों में हाथरस के अलग-अलग स्थानों पर हमले किए गए। कई बिजलीकर्मियों के घायल होने से चेकिंग को जाने वाली टीमें सहम गई हैं। ऐसे में सघन चेकिंग अभियान बीच में रुक गया है। बिजलीकर्मियों ने पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में ही चेकिंग अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


बिजली विभाग के मुताबिक शहर से देहात तक 64 बिजलीघरों के जरिए ढाई लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में 28 प्रतिशत व देहात में करीब 60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए बीते दिनों शहर, देहात, कस्बा में बिजली टीमों ने चेकिंग की। 
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली टीम पर हमले किए गए। कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को हमले का डर सताने लगा है। इस कारण जिले में सघन चेकिंग अभियान बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस हाई लाइनलॉस में लगी
अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि विजिलेंस टीम द्वारा अधिक लाइनलॉस वाले फीडरों की सूची मिली है। विजिलेंस टीम सादाबाद में लगी हुई है। इस कारण शहर व कस्बा में चेकिंग अभियान बंद है। सोमवार तक पर्याप्त पुलिस बल मिल जाएगा। उसके बाद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed