फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Check the locks and seals of the strong room from time to time.

स्ट्रांग रूम के ताले और सील को समय-समय पर करते रहें चेक

Sat, 24 Apr 2021 10:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Check the locks and seals of the strong room from time to time.
स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सीडीओ आरबी भास्कर के साथ कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज में बनी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी उपकरण एवं सुरक्षा बलों की ड्यूटी आदि को चेक किया। इसके साथ ही मतपेटिका की सुरक्षा में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने और स्ट्रांग रूम के ताले, सील आदि को समय-समय पर चेक करते रहने के निर्देेश दिए।
डीएम ने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसलिए सभी गंभीरता के साथ ड्यूटी करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बॉक्स एवं हार्ड डिस्क की जानकारी ली। ड्यूटी रजिस्टर चेक कर निरीक्षण नोट अंकन किया। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर व फेसशील्ड आदि का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए 34 टेबल लगाई जानी है। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम से कहा कि मतगणना के लिए लगाई जाने वाली टेबलों को उचित दूरी पर लगवाएं। पुलिस कर्मियों को भी समय-समय पर कोविड-19 की दवा सेवन करने के लिए कहा। उससे पहले सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह ने भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। मौके पर सीएसओ डॉ. बृजेश राठौर, कोतवाल सत्य प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed