{"_id":"673e19e7b2b232ba9305f83d","slug":"cheating-on-the-pretext-of-selling-the-farm-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक चुकी जमीन फिर से बेच दी: खेत बेचने का बहाना बनाकर 6.19 लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक चुकी जमीन फिर से बेच दी: खेत बेचने का बहाना बनाकर 6.19 लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज
Wed, 20 Nov 2024 10:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:48 PM IST
सार
प्रताप सिंह ने गांव के ही सात नामजदों से ढाई बीघा जमीन का सौदा तय किया था। उन्हें छह लाख उन्नीस हजार रुपये का भुगतान कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि जिस जमीन का सौदा हुआ है, वह तो पहले ही बेच दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कुछ लोगों पर खेत बेचने का बहाना बनाकर 6.19 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रताप सिंह ने कहा है कि वर्तमान में वह झांसी के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में अपर सांख्यिकीय अधिकारी के पद कार्यरत हैं। उन्होंने गांव के ही सात नामजदों से ढाई बीघा जमीन का सौदा तय किया था। उन्होंने आरोपियों को कई हिस्सों में छह लाख उन्नीस हजार रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
बाद में उन्हें पता चला कि जिस जमीन का सौदा हुआ है, वह तो पहले ही बेच दी गई है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने सोनू कुमार, राजकरण, मोनू, गिरीश कुमार उर्फ सोनू, अभिषेक, ज्ञान देवी और विजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन