फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cheated of Rs 15 lakh by posing as a company director

Hathras News: कंपनी का निदेशक बनकर 15 लाख रुपये ठगे

Tue, 15 Oct 2024 04:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 15 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 15 lakh by posing as a company director
कोतवाली सदर में न्यायालय के आदेश पर कंपनी का निदेशक बनकर 15 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। ठगे गए रुपये मांगने पर पीड़ित को पीटने का भी आरोप है।
विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव हसनगढ़ निवासी राहुल ने न्यायालय में याचिका दायर की थी। उन्होंने मनजीत यादव निवासी बजाज मुर्गी फार्म बादशाहपुर गुरुग्राम हरियाणा, सौरभ कुमार निवासी 112 ए रामेश्वर नगर मॉडल टाउन आदर्श नगर नई दिल्ली, नितिन गोयल निवासी मकान नंबर 462 गली नंबर एक अयोध्यापुरी हापुड़ देहात, इरशाद निवासी आजादपुर आदर्श नगर नई दिल्ली पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वह गुरुग्राम के सिकंदरपुर घोससी में इलेक्टि्रक गुड्स का काम करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह मनजीत यादव को पांच साल से जानते थे। उसने अपना परिचय नोएडा की एक कंपनी में निदेशक के रूप में कार्यरत होने के रूप में दिया था और कहा था कि उनकी कंपनी देश के विभिन्न भागों में किसानों की जमीन पट्टे पर लेकर उसमें तालाब खोदवाकर उसमें मछली पालन का कार्य करती है और देश के कई शहरों में भेजती है। इसके बाद उन्होंने नितिन गोयल से मिलवाया और कहा कि इस व्यक्ति की 25 बीघा जमीन हाथरस के शहजादपुर गांव में है। इस जमीन को उनकी कंपनी ने पट्टे पर ले लिया है। इस जमीन में मछली पालन किया जाएगा। वह 15 लाख रुपये इस उत्पादन में लगाएं। उसके बदले उनको हर 15 दिन बाद 40 हजार रुपये 30 महीने तक मिलते रहेंगे। वह इनकी बातों में आ गए और उनको उनको 15 लाख रुपये ले दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिसंबर 2023 को उनके साथ मुनेश यादव भी आया था। उन्होंने इन लोगों से 40 हजार रुपये मांगे, लेकिन रुपये नहीं मिले। हाथरस आकर पता किया तो नितिन के पास कोई कोई जमीन नहीं थी। अब यह लोग रुपये मांगने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed