फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cheated gold jewelery by making a woman sit in a car

Hathras News: महिला को गाड़ी में बिठाकर सोने के जेवरात ठगे

Fri, 01 Sep 2023 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 01 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cheated gold jewelery by making a woman sit in a car
भाई को राखी बांधकर घर जा रही महिला को बृहस्पतिवार की दोपहर को गाड़ी में बिठाकर ठगों ने उसके जेवरात ठग लिए और महिला को रास्ते में ही छोड़कर चले गए। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को इस बारे में बताया तो परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने ठगों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन




गोपाल नगर निवासी कमला देवी पत्नी विजयशंकर शर्मा बृहस्पतिवार को बस स्टैंड पर अपने भाई सुभाष चौहान को राखी बांधकर घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा स्टैंड पर खड़ी थीं। तभी एक अर्टिगा कार में से एक युवक ने महिला से कहा कि वह उन्हें छोड़ देगा। महिला गाड़ी में बैठ गई। कुछ दूर चलकर कार सवार लोगों ने महिला से कहा कि आगे चेकिंग चल रही है।
विज्ञापन




वह अपने सोने-चांदी के जेवर लिफाफे में बंद कर उन्हें दे दे। वह आगे जाकर उन्हें सुरक्षित वापस कर देंगे। महिला ने अपने गहने उतारकर लिफाफे में रख लिए और कार सवाल लोगों को दे दिए। कुछ दूर जाकर महिला को ठगों ने लिफाफा देकर उतार दिया। महिला लिफाफा लेकर घर पहुंची तो देखा लिफाफे में जेवरात नहीं है तो महिला रोने लगी। लिफाफे में महिला के चार सोने के कंगन एवं कानों के झुमके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







परिजन तत्काल महिला को लेकर कोतवाली आए। पुलिस ठगों की छानबीन में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा का कहना है कि महिला के साथ ठगी की शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed