फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Charged with chairman candidate, sabotage in office

चेयरमैन प्रत्याशी से मारपीट, कार्यालय में तोड़फोड़

Wed, 22 Nov 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 22 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Charged with chairman candidate, sabotage in office
तोड़फोड़ - फोटो : Amar Ujala
आरएसएस के पूर्व नगर कार्यवाह विष्णु वर्मा का आरोप है कि मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों के उनके साथ मारपीट की और उनके चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ की। वर्मा ने सदर कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया है कि जब वह शिकायत करने कोतवाली गए तो वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि सदर कोतवाली पुलिस इन आरोपों से इंकार कर रही है। 
विज्ञापन


हाथरस नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े हैं। विष्णु वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात एक बजकर 35 मिनट पर कार और बाइकों पर सवार 30 नकाबपोश बदमाश उनके बिछुआ गली स्थित चुनाव कार्यालय पर पहुंचे और आते ही उन्होंने विष्णु वर्मा और उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने बांटने के लिए तैयार किए गए चुनाव के बस्ते लूट लिए और प्रचार सामग्री को सड़कों पर फेंक दिया। जान बचाकर भागे विष्णु वर्मा गली में एक घर में घुस गए। उन्होंने यूपी 100 को सूचना दी। वर्मा के मुताबिक मौके पर पहुंचे डायल 100 के दो सिपाहियों ने नकाबपोश बदमाशों के आगे हथियार डाल दिए और कोतवाली पहुंचकर शिकायत करने को कहा। वर्मा का कहना है कि आरोपियों के जाने के बाद वह सदर कोतवाली पहुंचे और शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कोतवाली में पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाल जसपाल सिंह पवार ने थाने में मारपीट की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed