फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Changes visit SP backfoot IN: BL Joshi

परिवर्तन यात्रा से सपा बैकफुट परः बीएल जोशी

Tue, 29 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 29 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Changes visit SP backfoot IN: BL Joshi
पत्रकार वार्ता करते भाजपा बृजक्षेत्र के अध्यक्ष बीएल जोशी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की आज आने वाली परिवर्तन यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद सतीश गौतम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल, विधायक रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विनय कटियार शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल जोशी ने मथुरा रोड स्थित रामकुमार वर्मा के आवास पर मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में 265 सीट का नारा दिया है, लेकिन हम 300 सीट जीतकर सरकार बनाएंगे। लोकसभा चुनाव में 272 का नारा था, लेकिन 334 सीट मिलीं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में चार परिवर्तन यात्रा चल रही हैं, जो पूरे प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। यात्रा का 60 राष्ट्रीय और 40 प्रांतीय नेता नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा का नाम परिवर्तन प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ दिया गया है। इस यात्रा से पूरे प्रदेश में सपा बैकफुट पर है। सपा ने भी विदेशी कंपनी से महंगे दामों पर एक रथ बनवाया था, जो एक दिन भी नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद पीएम मोदी की आगरा रैली में इतनी जनता पहुंची कि आगरा का सबसे बड़ा मैदान हाउसफुल हो गया। नोटबंदी के विरोध में विपक्ष ने बंद बुलाया, लेकिन दुकानदारों ने एक घंटा दुकान अधिक खोलकर बंद को विफल कर दिया। नोटबंदी से बसपा मुखिया को बहुत दर्द हुआ है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, डॉ. चंद्रशेखर रावल, ममता रावल, रामवीर सिंह भैयाजी, डॉ. राजीव सेंगर आदि मौजूद थे। 

वहीं ‌स‌िकंदराराऊ में 30 नवंबर और एक दिसंबर को भाजपा की परविर्तन यात्रा व जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। टिकट के दावेदार अपना प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाने के लिए दिन-रात गांवों की धूल फांक रहे है।

भाजपा नेता नरेंद्र सिंह चौहान, सत्यप्रकाश यादव, विपिन, राजेश चौहान, राकेश चौहान, अजीत सिंह, चंद्रवीर सिंह, संतोष पुंढीर, शिशुपाल सिंह ने क्षेत्र के गांव, बघराया, नगला आल, सिकतरा, हसायन, पुरदिलनगर, पिपलगवां, नगला सरदार, कचौरा, अगराना, डंडेसरी, सुजावलपुर, वाजीदपुर में लोगों से संपर्क किया।

नेताओं ने ग्रामीणों से कहा कि कालाधन मोदी ने नोट बंदी कर मिट्टी कर दिया। यह परिवर्तन यात्रा नाम की नहीं है वास्तव में पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। इधर जन सभा प्रमुख देवदत्त वर्मा के साथ भाजपा नगर इकाई ने क्रीड़ा स्थल पर जाकर सभा की तैयारियों का जायजा लिया।

नगर अध्यक्ष उपेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि सभा में  हजारों की भीड़ जुटने का अनुमान है। इसी हिसाब से सभा की तैयारी की जा रही है। इस मौके पर महामंत्री पंकज गुप्ता, विजयभारत कुलश्रेष्ठ, बनवारीलाल गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, निर्मल वाल्मीकि, प्रेम अग्रवाल, भगवानदास माहौर, रंजीत पौरूष, गौरव वर्मा, कृष्णा यादव, वैभव गुप्ता, अमनगुप्ता आदि थे।


भाजपा युवा नेता बृजेश चौहान ने पुरदिलनगर, सिहोरी, सुल्तानपुर, तालिमपुर, बाड़ी, गुज्जरपुर, नगला सकत, मैदामई, आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को सभा के लिये आमंत्रित किया। सचिन पुंढीर, ओमपाल राजपूत, गौरव चौहान, रेशमपाल आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed