{"_id":"5d9cde238ebc3e93b31a72ac","slug":"changes-in-the-lives-of-beneficiaries-of-pm-housing-hathras-news-ali2156734106","type":"story","status":"publish","title_hn":"-अंगीकार- से पीएम आवास लाभार्थियों के जीवन में होगा परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-अंगीकार- से पीएम आवास लाभार्थियों के जीवन में होगा परिवर्तन
विज्ञापन
‘अंगीकार’ से पीएम आवास के लाभार्थियों का बदलेगा जीवन
शासन स्तर से शहरी लाभार्थियों के लिए शुरू की गई योजना
पर्यावरण परिवेश से जोड़ा जाएगा लाभार्थियों को
प्रशांत भारती
हाथरस। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के जीवन में अंगीकार योजना के तहत परिवर्तन लाया जाएगा। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) शहरी क्षेत्र की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत प्रथम चरण में करीब 300 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाएगा। इन लाभार्थियों के परिवर्तन की मॉनीटरिंग सीधे केंद्र सरकार की ओर से मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी।
केंद्र सरकार द्वारा दो अक्तूबर से अंगीकार (परिवर्तन को अपनाना) योजना को शुरू किया गया है। योजना के तहत पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। योजना में पीएम आवास बनने के बाद लाभार्थियों के जीवन कई तरीके परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाएगा। योजना के तहत लाभार्थियों के आवास निर्माण के बाद स्वस्थ समृद्ध जीवन शैली, पर्यावरण, जल संरक्षण सहित अन्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। यहां जिले में 3,153 लाभार्थियों को वर्तमान में पीएम आवास योजना की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है।
करीब 300 लाभार्थियों को अंतिम किश्त जारी की गई है। इस निर्माण के शुरू होते ही इन लाभार्थियों के जीवन शैली परिवर्तन की प्रक्रिया अंगीकार योजना के तहत शुरू की जाएगी। योजना को लेकर विभागीय अधिकारियों ने कार्य योजना को तैयार करना शुरू कर दिया है। लाभार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रत्येक आवास के बाहर दो-दो पौधे रोपे जाएंगे। जल संरक्षण के लिए सोख पिट बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शनों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल ऐप से केंद्र सरकार करेगी मॉनीटरिंग
हाथरस। योजना के तहत होने वाली हर क्रिया प्रतिक्रिया को मोबाइल ऐप के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टीमें तैयार की जा रही हैं। मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभार्थियों को केंद्र सरकार से सीधा जोड़ा जाएगा। लाभार्थियों के परिवर्तन की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी और सरकार को भेजी जाएगी। विभाग की ओर से लाभार्थियों के मोबाइल में इस ऐप को अपलोड किया जाएगा और आईडी पासवर्ड दिए जाएंगे।
इस योजना के तहत होंगे यह काम
- अपशिष्ट का विभाजन
- पर्यावरण संरक्षण
- जल संरक्षण
- स्वच्छता और स्वास्थ्य
- पेड़ लगाकर जलवायु संरक्षण
- ऊर्जा संरक्षण
- धुआं मुक्त रसोई
- सामूहिक सह जीवन
अंगीकार योजना के तहत पीएम आवास के लाभार्थियों के जीवन में परिवर्तन लाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ प्राकृतिक परिवेश से जोड़ा जाएगा। इसकी मॉनीटरिंग सीधे मोबाइल एप के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी। इसे लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
-अनुपम गर्ग, पीओ डूडा