फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Change the water from traveling Npega claimants

परिवर्तन यात्रा से नपेगा दावेदारों का पानी

Tue, 01 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 01 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Change the water from traveling Npega claimants
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
विकास शर्मा
विज्ञापन

सूबे में चल रही विधानसभा चुनाव की आहट के बीच केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा में टिकट के लिए भागदौड़  तेज हो चुकी है। टिकट के सभी दावेदारों को अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। यह परीक्षा इसी महीने आ रही पार्टी की परिवर्तन यात्रा के स्तर से होने वाली है। पार्टी इस यात्रा से टिकट के दावेदारों का पानी नापेगी।

उनकी सामाजिक और जमीनी पकड़ का आंकलन किया जाएगा। यात्रा में उनके योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा। यात्रा के बाद जिला नेतृत्व से प्रत्येक दावेदार के बारे में रिपोर्ट मांगी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। यही वजह है कि टिकट के मुख्य दावेदारों ने परिवर्तन यात्रा की कामयाबी को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है।
विज्ञापन


दिवाली से पहले ही यात्रा में अपना दम दिखाने के लिए दावेदारों ने पूरा जोर लगा रखा है। दिवाली की मिठाई के बहाने भी दावेदारों ने पार्टी समर्थकों और आम लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें निजी संबंधों और भाजपा की राजनीतिक उपलब्धियों का हवाला देकर परिवर्तन यात्रा में पहुंचने के लिए प्रेरित किया है। गौरतलब है कि हाथरस, सादाबाद और सासनी तीनों विधानसभाओं में भाजपा की टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई हाल ही में पार्टी से जुड़कर धन और बाहुबल के आधार पर टिकट के लिए दावा ठोक रहा है तो कोई पार्टी और संगठन के प्रति पुरानी निष्ठाओं का हवाला देकर टिकट पर दावा ठोक रहा है। सभी के पास एक से बढ़कर एक दमदार सिफारिशें भी हैं। कोई संघ की सिफारिश के बूते टिकट के लिए जोर लगा रहा है तो कोई पार्टी के बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों के संबंध से अपना दावा ठोक रहा है। 

जिला और प्रदेश नेतृत्व के लिए यह तय करना मुश्किल हो रहा था कि किसके हक में रिपोर्ट भेजी जाए, लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवर्तन यात्रा की कसौटी पर खरे उतरने वाले ही टिकट के दावेदार माने जाएंगे।                

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि परिवर्तन यात्रा से पता लग जाएगा कि किस दावेदार की जनता के बीच कितनी पकड़ है और वह चुनाव जीतने की स्थिति में होगा या नहीं। कुल मिलाकर परिवर्तन यात्रा की सफलता दावेदारों के लिए नाक का सवाल बन गई है। वह खुद को इस परीक्षा में कामयाब साबित करने का कोई मौका नहीं चूकना चाहते हैं। इन दिनों दावेदारों का पूरा दिन गांव-गलियों की भागदौड़ में बीत रहा है। रात को नेताओं और समर्थकों के साथ बैठकों का दौर चल रहा है। कुल मिलाकर उनके लिए हालात अभी से ही  गंभीर हो चुके हैं।

हाथरस। भाजपा की परिवर्तन यात्रा 30 नवंबर को मथुरा जिले के रास्ते जिले में दाखिल होगी। उसका सबसे पहला पड़ाव सादाबाद विधानसभा क्षेत्र होगा। क्षेत्र में भ्रमण और जनसभा करने के बाद इसी दिन शाम चार बजे यह यात्रा हाथरस विधानसभा क्षेत्र में दाखिल हो जाएगी। यहां सबसे पहले जनसभा होगी और उसके बाद यात्रा हाथरस में ही रात्रि प्रवेश करेगी। एक दिसंबर को यात्रा का पूरा दिन सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में बीतेगा। सुबह क्षेत्र में भ्रमण के बाद रात को जनसभा होगी।

सिकंदराराऊ में रात्रि प्रवास करने के बाद दो दिसंबर को यात्रा अलीगढ़ जिले की छर्रा विधानसभा क्षेत्र में दाखिल होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार का कहना है कि यात्रा के लिए विधानसभा वार रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। बैठकों में यात्रा की सफलता के लिए रणनीति बन रही हैं।


यह बात स्पष्ट है कि यात्रा में यह देखा जाएगा कि किन दावेदारों की जमीनी पकड़ मजबूती है और सामाजिक रिश्ते बेहतर हैं। उन्होंने जमीन पर कितना काम किया है। समाज में उनकी छवि कैसी है। ऐसे तमाम बिंदुओं पर दावेदारों का आकलन यात्रा के दौरान होगा।
- रामवीर सिंह परमार, जिलाध्यक्ष भाजपा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed