{"_id":"5d17b3c98ebc3e3c99323d77","slug":"chandrapal-and-his-wife-s-fasting-ended-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में समाप्त कराया चंद्रपाल व उनकी पत्नी का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में समाप्त कराया चंद्रपाल व उनकी पत्नी का अनशन
Sun, 30 Jun 2019 12:39 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
जूस पिलाकर सांसद की पत्नी अनशनकारी का अनशन तुड़वाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिला अस्पताल में दाखिल चंद्रपाल व उनकी पत्नी का अनशन सांसद राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर व अन्य भाजपाइयों ने समाप्त कराया। रजनी दिलेर ने उन्हें समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि गांव नगला मया के चंद्रपाल सिंह ने अपनी पत्नी सहित दो दिन पहले अन्न-जल त्याग दिया था। उन्होंने यह घोषणा की थी कि जब तक खारे पानी की समस्या का हल नहीं होगा, वह अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। शुक्रवार की रात्रि में एसडीएम सिकंदराराऊ रामजी मिश्र मय पुलिस फोर्स के गांव नगला मया पहुंचे और वहां से चंद्रपाल और उनकी पत्नी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया।
शनिवार को भी चंद्रपाल व उनकी पत्नी जिला अस्पताल में दाखिल थे। चंद्रपाल का कहना था कि उन्होंने अपना अनशन नहीं तोड़ा है। बलपूर्वक उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनका यह भी कहना था कि रात्रि में उन्हें जिला अस्पताल में बेड तक नहीं मिला और जिला अस्पताल परिसर के चबूतरे पर उन्हें लेटना पड़ा। शनिवार को हसायन ब्लॉक प्रमुख के पति सुमंत किशोर व अन्य काफी लोग भी उससे मिलने आए। शाम को सांसद राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर जिला अस्पताल गई और वहां जूस पिलाकर दोनोें का अनशन समाप्त कराया।