फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chances of rain with thunder and lightning in Hathras

हाथरस मौसम: 16-17 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, कृषि विवि ने जारी किया अलर्ट

Wed, 16 Sep 2026 01:33 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 16 Sep 2026 01:33 AM IST
सार

वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश की संभावना को देखते हुए खरीफ फसलों में सिंचाई का काम अभी टाल दें। मक्का, दलहन और तिलहन की फसलों में पानी रुकने न दें।

विज्ञापन
Chances of rain with thunder and lightning in Hathras
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : X / @Indiametdept

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार हाथरस जिले में 16 और 17 सितंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान चार से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.0 से 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर 89 से 98 प्रतिशत तक रहने के कारण लोगों को भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश की संभावना को देखते हुए खरीफ फसलों में सिंचाई का काम अभी टाल दें। मक्का, दलहन और तिलहन की फसलों में पानी रुकने न दें। धान की फसल इस समय फूल खिलने की अवस्था में है। मौसम साफ होने पर पत्ती लपेटक या तना छेदक कीट दिखने पर कारटाप हाइड्रोक्लोराइड या इमिडाक्लोप्रिड का छिड़काव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed