फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chakka jam compulsion for restoration of old pension: Basant

पुरानी पेंशन बहाली के लिए चक्का जाम मजबूरी : बसंत

Tue, 26 Sep 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 26 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chakka jam compulsion for restoration of old pension: Basant
हाथरस सिटी स्टेशन पर एनई रेलवे मजबूत यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के साथ मौजूद अन् - फोटो : Samvad
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी सोमवार को अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों संग बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उनका निस्तारण कराया। उन्होंने कहा कि एनपीएस हटाकर ओपीएस लागू किए जाने के विरोध में नवंबर माह में रेल का चक्का जाम करना संगठन की मजबूरी है।
विज्ञापन




चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी यूनियन की वजह से ही रेलवे 90 के दशक से निजीकरण की कोशिश में असफल है। उन्होंने स्टेशन मास्टर द्वारा हाथरस सिटी स्टेशन पर 12 घंटे ड्यूटी किए जाने की जानकारी दिए जाने पर बताया कि रेलवे से आठ घंटे ड्यूटी का पत्र जारी हो गया है। बुकिंग कार्यालय में 14 पदों पर मात्र छह कर्मियों के काम करने की समस्या से तत्काल सीनियर डीसीएम को अवगत कराते हुए एक कर्मी तत्काल हाथरस को दिए जाने व एक अन्य कर्मी को कुछ दिन बाद हाथरस भिजवाए जाने के आदेश कराए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि नई पेंशन नीति से केवल रेलवे ही नहीं, बल्कि पूरे देश के कर्मचारी परेशान हैं। बैठक में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री रोहित कुमार, लोको पायलट प्रेम सिंह मीणा, शाखा अध्यक्ष मथुरा छावनी विपिन कुमार सारस्वत, स्टेशन अधीक्षक राकेश रंजन, सीएस रवि दुबे, बच्चू सिंह, बालेश्वर मीना, संजय, मनोज कुमार, गौरव दिवाकर, मुकेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed