{"_id":"5829fedd4f1c1b57368fe338","slug":"chacha-nehru-remembered-in-schools-and-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेजों में याद किए गए चाचा नेहरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेजों में याद किए गए चाचा नेहरू
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
आरबीएस पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में सोमवार को बाल दिवस की धूम रही। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। उनकी जीवनी पर प्रकाश डाल उन्हें याद किया गया। स्कूल-कॉलेजों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाल मेला का आयोजन किया गया।
आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरसान में प्रबंधक रजनेश कुमार व प्रिंसिपल नीतू सिंह ने सयुंक्त रूप से नेहरु के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्राओं द्वारा नेहरु को कविता के द्वारा याद किया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं का फीता काटकर शुभारंभ भी किया गया। खेलों का सफल आयोजन विवेक कुमार और अजीत सिंह के प्रयासों से संपन्न हुआ। आयोजन में एके सिंह, कृष्णहरी शर्मा, वेद सिंह, जितेंद्र सिंह, श्वेता चौहान, बबली गोला, सुनीता सिंह, आशा गुप्ता, श्रद्धा नागर, रश्मि गौर, आरके आनंद, बाबुद्दीन अहमद, धर्मदीप सिंह आदि थे।
नेहरू युवा संगठन नगला देशराज द्वारा नेहरू युवा केंद्र, हाथरस के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र संगठन स्थापना दिवस समारोह का आयोजन एचएल इंटर कॉलेज कोटा के प्रांगण में किया गया । मनोज कुमार प्रवक्ता केएल इंटर कॉलेज सासनी एवं एमएम सारस्वत वित्तीय सलाहकार केनरा बैंक ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के छवि चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंशू ने देवा श्री गणेशाय पर नृत्य प्रस्तुत किया। नेहा, मोनिका, निशा, चंचल, राधा ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में 35 बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर एमए सारस्वत, अवधेश चतुर्वेदी, ऊषा सक्सेना, महेश चंद्र सारस्वत, जितेंद्र चतुर्वेदी, गीता चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।
कस्बा मुरसान की स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित एसपीएस हायर सेंकेड्री स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। डीएम ने विद्यालय में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। अध्यक्षता प्रेम सिंह दरोगा ने की। डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, प्रबंधक सीबी सिंह, रनवीर सिंह चाहर, सुनील सिंह, अजीत सिंह, बीडी तिवारी, हंबीर सिंह, गीता थे।
संचालन धीरज सिंह चाहर ने किया।
साकेत कॉलोनी स्थित नैंसी पब्लिक स्कूल में भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। आरुषि गुप्ता, कृति वशिष्ठ, काव्यांश अग्रवाल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल कमेटी की ओर से सार्थक, आकृति उपाध्याय, परी यादव, युसूफ इमरान, चित्रांश वार्ष्णेय को सांत्वना स्थान दिया गया। संचालन डायरेक्टर मीतेश वार्ष्णेय ने किया।
लक्ष्मी नगर में सेंट आरएच कांवेट स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने पावभाजी, बर्गर, छोले भटूरे आदि खाद्य पदार्थों की स्टॉल लगाईं। बच्चों ने पीएम के स्चच्छता अभियान को लेकर भी जागरूकता जगाई। बाल मेले का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक अजय गौड़ ने किया। राजेश गोस्वामी, जितेंद्र शर्मा, राधा मोहन गुप्ता, पूनम द्विवेदी, ममता अग्रवाल, सुमित गोस्वामी, कांता शर्मा, रिंकी अग्रवाल, आशू अग्रवाल आदि थे। संचालन प्रधानाचार्य एमए गौरी ने किया।
खंदारी गढ़ी स्थित चौ. हरीशचंद्र हाईस्कूल में बाल मेले का उद्घाटन चौ. योगेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से किया। जवाहरलाल नेहरू के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रबंधक राजेश चौधरी, जौली श्रीवास्तव, प्रमिला देवी प्रभाकर, जितेंद्र, अनिल शर्मा, नेहा अग्रवाल, मुस्कान, भावना, रत्नेश, अतर सिंह, अरविंद, संध्या, ममता, पिंकी थे।