संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
आगामी त्योहार रक्षा बंधन, हरियाली तीज, ईद-उल-जुहा आदि शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। सावन का महीना शुरू हो गया है। इसमें भीड़ भाड़ से बचने के लिए घरों में ही रहकर पूजा करें। मुस्लिम समुदाय के लोग भी घरों में ही कुर्बानी करें। ये बातें सोमवार की देर शाम कोतवाली परिसर में आयोजित शांति व्यवस्था की बैठक में कोतवाल सत्य प्रकाश ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का मंशा किसी समुदाय विशेष के भावना को आहत करना नहीं है। कोरोना को लेकर सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए कांवड़ लाने के लिए न जाएं। कस्बा एवं क्षेत्र के मंदिरों पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजा-अर्चना करें। मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। किसी भी मंदिर पर प्रसाद या भोग न चढ़ाएं। मौके पर सतेंद्र शर्मा, राजू दादा, राम कुमार गुप्ता, हरीश सेठ गुड़वाले, देवा लाला, मनीष वार्ष्णेय, अल्का गुप्ता, प्रख्यात वार्ष्णेय, गोपाल शुक्ला, एसएसआई विजेंद्र सिंह, एसआई राम नरेश सिंह, एसआई अखिलेश बघेल, एसआई आनंद सिंह, एसआई रवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।