{"_id":"698a3440ed7b63bcbd0788c0","slug":"cdo-found-sticks-thrown-at-rrc-center-sumratgarhi-hathras-news-c-56-1-sali1016-144395-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सीडीओ को आरआरसी सेंटर सुमरतगढ़ी में थपे मिले कंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सीडीओ को आरआरसी सेंटर सुमरतगढ़ी में थपे मिले कंडे
विज्ञापन
योजनाओं के लाभार्थियों के संतृप्तीकरण के लिए आयोजित वृहद कैंप में लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने कार्रवाई के निर्देश दिए। सासनी की ग्राम पंचायत सुमरतगढ़ी और अजरोई में निरीक्षण के दौरान उन्हें कंडे (उपले) थपे मिले। दोनों ग्राम सचिवालय बंद मिले।
सीडीओ द्वारा किए गए निरीक्षण में फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान भारत और फैमिली आईडी योजनाओं के लिए आयोजित कैंप को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। निरीक्षण के दौरान लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, कृषि विभाग के एटीएम/बीटीएम, पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, आशा, आशा संगिनी, एएनएम, आयुष्मान मित्र, सीएचओ और राशन डीलर सभी अनुपस्थित पाए गए।
इस लापरवाही पर ग्राम पंचायत सुमिरतगढ़ी और अजरोई के संबंधित सचिवों सहित सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं। सभी को 12 फरवरी तक शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से संतृप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सुमरतगढ़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने आरआरसी सेंटर की स्थिति भी दयनीय पाई गई। केंद्र अक्रियाशील मिला, परिसर में गंदगी थी और अंदर गोबर के उपले (कंडे) रखे मिले। इससे डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य न होने की पुष्टि हुई। सीडीओ ने आरआरसी सेंटर को 20 फरवरी तक क्रियाशील कराने के निर्देश दिए हैं।