फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBSE topper list of Hathras district

CBSE Result: 10वीं में रिया और 12वीं में श्रीबिंदल रहे टॉपर, यहां देखें हाथरस जिले के टॉपर्स की लिस्ट

Mon, 13 May 2024 11:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 11:45 PM IST
सार

हाईस्कूल की परीक्षा में संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज की छात्रा रिया अरोड़ा ने 98.4 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रीबिंदल ने 12 वीं की परीक्षा में 99.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
CBSE topper list of Hathras district
शुभ गुप्ता के परिजन मिष्ठान खिलाते हुए - फोटो : स्वयं

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद 13 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। कक्षा 10 की परीक्षा में संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज की छात्रा रिया अरोड़ा और कक्षा 12 की छात्रा श्रीबिंदल ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। सीबीएसई की परीक्षा में जिले में छात्राओं का दबदबा रहा है। 

विज्ञापन


परिणाम जारी होते ही परीक्षार्थी अपने परिणाम देखने में जुट गए। स्कूल संचालक भी परिणाम जानने में जुट गए। हाईस्कूल की परीक्षा में संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज की छात्रा रिया अरोड़ा ने 98.4 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। बीएस पब्लिक स्कूल के छात्र देव ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। आरपीएम इंटर कॉलेज के छात्र चंद्रशेखर 98.0 फीसदी अंक हासिल कर हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में तीसरा और बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दिव्यांश, इच्छा व संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्र माधव कौशिक ने 97.6 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में चौथा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


बलवंत सिंह स्कूल सलेमपुर की छात्रा एकता सिंह ने 97.4  फीसदी अंक हासिल कर कक्षा 10 की परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रीबिंदल ने 12 वीं की परीक्षा में 99.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज की छात्रा अभिश्री अग्रवाल ने 98.4 फीसदी अंक हासिल कर 12वीं की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। आरबीएस पब्लिक स्कूल मुरसान के छात्र हितेंद्र राज ने कक्षा 12 की परीक्षा में 98.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। संत फ्रांसिस इंटर काॅलेज की छात्रा अंजली गोयल ने 97.8 फीसदी अंक हासिल कर चौथा और एसएसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा निकिता अग्रवाल ने कक्षा 12 की परीक्षा में 97.4 अंक हासिल करते हुए जिले में पांचवां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप टेन की सूची में 18 में से 12 छात्राओं के नाम शामिल 

सीबीएसई कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में छात्राओं का दबदबा रहा है। जिले की टॉप टेन सूची में 18 में से 12 छात्राओं के नाम शामिल हैं। इन परीक्षार्थियों के घरों व स्कूल में खुशी का माहौल है। सीबीएसई बोर्ड से किसी भी प्रकार की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। अलीगढ़ के सीबीएसई से संबद्ध स्कूल अपने यहां के टॉपर की डिटेल्स जारी करते हैं, जिसके आधार पर कौन छात्र-छात्रा जिले में टॉप पर चल रहा है, यह अंदाजा लगाया जाता है।

हाईस्कूल के टॉप-5 
01- रिया अरोड़ा -संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज -98.4
02- देव -बीएस पब्लिक स्कूल -98.2
03- चंद्रशेखर - आरपीएम इंटर कॉलेज-  98.0
04- दिव्यांश- बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल- 97.6
04- इच्छा- बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल -97.6
04- माधव कौशिक संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज -97.6
05- एकता सिंह- बलवंत सिंह कालेज,सलेमपुर -97.4

12वीं के टॉप टेन परीक्षार्थियों की सूची 
01- श्रीबिंदल, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, 99.2
02- अभिश्री अग्रवाल, संत फ्रांसिस इंटर काॅलेज, 98.4
03- हितेंद्रराज, आरबीएस पब्लिक स्कूल मुरसान, 98.2
04- अंजली गोयल, संत फ्रांसिस इंटर काॅलेज, 97.8
05- निकिता अग्रवाल, एसएसडी पब्लिक स्कूल, 97.4
06- गुंजन, सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद, 96.6
06- प्रज्ञा पालीवाल, सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद, 96.6
07- भूमि जैसवाल, सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद, 96.4
07- ऐश्वर्या बंसल, बीएस पब्लिक स्कूल सादाबाद, 96.4
08- कुश वार्ष्णेय, संत फ्रांसिस इंटर काॅलेज, 96.2
08- निश्चल वर्मा, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, 96.2
08- तृप्ति उपाध्याय, लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, 96.2
09- दिव्यांशु सोलंकी, आरपीएम पब्लिक स्कूल, 96.0
09- अश्रिमा, सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, 96.0
10- आदित्य सेंगर, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, 95.8
10- ख्याति अग्रवाल, संत फ्रांसिस इंटर काॅलेज, 95.8
10- आदित्यराज गौतम, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, 95.8
10- वर्षा यादव, आरपीएम पब्लिक स्कूल, 95.8

कोई आईएएस तो कोई बनना चाहता है सीए

सीबीएसई के परीक्षा परिणाम देखकर अच्छे अंक हासिल करने वाले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए हैं। जिला टॉप करने वाले परीक्षार्थियों ने अपने-अपने कॅरियर के उद्देश बताए। कोई सीए बनना चाहता है तो कोई आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है। 

आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं श्रीबिंदल 
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रीबिंदल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 99.2 फीसदी अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया है। श्रीबिंदल आईएस अधिकारी बनना चाहती है। पिता रवि कुमार बिंदल व्यापारी हैं, मां गृहणी हैं। छात्रा ने बताया कि खुद के अभ्यास से परीक्षा की तैयारी की थी। श्रीबिंदल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। 

बैंकिंग क्षेत्र में जाना चाहती हैं रिया अरोड़ा
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज की छात्रा रिया अरोड़ा ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98.4 फीसदी अंक हासिल करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि कक्षा में होने वाली पढ़ाई के अनुसार ही उन्होंने तैयारी की थी। स्वाध्याय से उन्हें काफी सहायता मिली। रिया के पिता जीतू अरोड़ा प्राइवेट नौकरी करते हैं। रिया ने बताया कि वह बैंकिंग क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहती हैं। रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

सीए बनना चाहती हैं अभिश्री 
संत फ्रासिंस इंटर कॉलेज की छात्रा अभिश्री ने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में 98.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जिले में उन्होंने द्वितीय स्थान हासिल किया है। पिता विमल कुमार अग्रवाल व्यापारी हैं, उनकी मां ग्रहणी हैं। अबिश्री ने बताया कि वह दिल्ली विवि के श्रीराम कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन करना चाहती हैं। सीए बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है।

इंजीनियर बनना चाहते हैं हितेंद्र 
आरबीएस स्कूल मुरसान के छात्र हितेंद्र राज ने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में 98.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। पिता धर्मवीर सिंह किसान हैं। हितेंद्र ने खुद के अध्ययन से परीक्षा की तैयारी की थी। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। हितेंद्र ने बताया कि वह आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहे हैं। वह इंजीनियर बनना चाहते हैं।

आईएएस बनना चाहती हैं अंजली
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज की 12वीं छात्रा अंजली गोयल ने 97.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। पिता महेशचंद्र अग्रवाल व्यापारी हैं, मां गृहणी हैं। अंजली ने बताया कि उन्होंने स्वयं के अध्ययन से परीक्षा की तैयारी की। अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को दिया। अंजनी आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

सोशल मीडिया से दूर रहकर की तैयारी
एसएसडी स्कूल की 12वीं की छात्रा निकिता अग्रवाल ने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। निकिता ने जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। निकिता ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रहकर परीक्षा की तैयारी की। स्वयं अध्ययन कर परीक्षा की तैयारी की। पिता निजी सेक्टर में नौकरी करते हैं। निकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed