फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBSE Result Out Anjali First in Hathras

अंजली ने लहराया परचम, हर्षिता दूसरे स्थान पर

Sun, 28 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Sun, 28 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
 CBSE Result Out Anjali First in Hathras
सीबीएसई 12वीं - फोटो : अमर उजाला
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। जिले में एक बार फिर विज्ञान और कॉमर्स वर्ग में पहले स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है।
विज्ञापन


जिले में विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हर्षिता उपाध्याय रहीं। उन्होंने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 94 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर विज्ञान वर्ग के तीन विद्यार्थी और कॉमर्स वर्ग की एक छात्रा रही हैं। इनमें राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अंशू वार्ष्णेय, सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शिवम पचौरी, आरपीएम इंटर कॉलेज के छात्र तुषार वार्ष्णेय एवं इसी स्कूल की छात्रा अपूर्वा कुलश्रेष्ठ (कॉमर्स वर्ग) शामिल हैं।
विज्ञापन


अपूर्वा कॉमर्स वर्ग में जिले की टॉपर भी हैं। चौथे स्थान पर सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राची अग्रवाल 93.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। पांचवें स्थान पर आरपीएम इंटर कॉलेज की छात्रा दृष्टि शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। टॉपर्स के परिवारों में खुशी का माहौल रहा। परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। घर पर मुबारकबाद देने वालों और मुंह मीठा कराने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed