फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CBSE Board Exam 2027 LOC Registration

सीबीएसई परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी

Sat, 19 Sep 2026 12:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 19 Sep 2026 12:28 PM IST
सार

सीबीएसई ने 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए अभी से तैयारी तेज करते हुए कक्षा 10वीं-12वीं की एलओसी और 9वीं-11वीं के पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
CBSE Board Exam 2027 LOC Registration
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन और समय पर परिणाम घोषित करने के लिए अभी से कसरत तेज कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण और 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


बोर्ड ने सभी संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व संस्था प्रधानों को पत्र जारी कर आगामी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने स्कूलों को भेजे पत्र में कहा है कि एलओसी और पंजीकरण की प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा की सबसे अहम कड़ी होती है, इसलिए सभी स्कूल अपने स्तर पर छात्र-छात्राओं का रिकॉर्ड पहले से ही पूरी तरह जांच लें।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने पिछले वर्षों के अनुभवों का हवाला देते हुए बताया कि कई स्कूल गलत विषय कोड भर देते हैं या छात्र व अभिभावक के नाम में अशुद्धियां कर देते हैं, जिसके बाद डेटा सुधार के लिए लगातार आवेदन आते हैं। इसके अलावा तय समय सीमा के भीतर एलओसी जमा न करने से भी बोर्ड की परीक्षा तैयारियों में अनावश्यक देरी होती है और छात्रों को भी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने सभी स्कूलों को हिदायत दी है कि एलओसी सबमिट करने से पहले हर रिकॉर्ड को बारीकी से जांचा जाए, ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार की जटिलता न बने। सीबीएसई के हाथरस कोऑर्डिनेटर डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया इन निर्देशों को सभी विद्यालयों तक भेज दिया गया है। डेटा संकलित कराया जा रहा है।


इन बिंदुओं पर पूरा डेटा तैयार रखने के निर्देश

  • छात्र का पूरा नाम : छात्र का नाम स्कूल के एडमिशन रजिस्टर के अनुसार ही होना चाहिए।
  • व्यक्तिगत विवरण : जन्मतिथि, लिंग, जाति वर्ग (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी आदि) और माता-पिता/अभिभावक के नाम की स्पेलिंग का सही मिलान।
  • विषय चयन : अध्ययन योजना यानि स्कीम ऑफ स्टडीज के अनुसार सही, विषय और सही सब्जेक्ट कोड का चयन।
  • फोटो व हस्ताक्षर : प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित प्रारूप में अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर।


सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल से प्राप्त करें प्राइवेट अंक पत्र
सादाबाद के सेंट विवेकानन्द पब्लिक स्कूल को सीबीएसई ने वर्ष 2026 में हाईस्कूल व इंटर की प्राइवेट परीक्षा देने वालों के अंक पत्र भेजे हैं। प्रधानाचार्य डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचकर अंक पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed