फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBI interrogated from SHO and witness

तत्कालीन चंदपा एसएचओ व चश्मदीद से सीबीआई ने की पूछताछ

Wed, 18 Nov 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
CBI interrogated from SHO and witness
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिटिया प्रकरण में दिवाली के बाद सीबीआई ने फिर से जांच पड़ताल की रफ्तार तेज कर दी है। कई दिनों बाद सीबीआई की टीम फिर से बिटिया के गांव पहुंची और खुद को चश्मदीद बताने वाले छोटू व कोतवाली चंदपा के तत्कालीन प्रभारी डीके वर्मा से पूछताछ की। वहीं गांव में बिटिया के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान अभी भी तैनात हैं। यहां हर आने जाने वाले का पूरा ब्यौरा एकत्रित किया जा रहा है।

बिटिया प्रकरण में सीबीआई की जांच पड़ताल लगातार जारी है। दिवाली के बाद सीबीआई की टीम फिर से बिटिया के गांव में पहुंची। गांव में पहुंचने से टीम ने कोतवाली चंदपा पहुंचकर यहां तत्कालीन चंदपा एसएचओ डीके वर्मा से पूछताछ की। इसके बाद टीम सीधे बिटिया के गांव पहुंची। यहां टीम ने खुद को चश्मदीद बताने वाले छोटू से ओरापी संदीप के घर के बाहर पूछताछ की। टीम ने करीब 15 मिनट तक पूछताछ की। वहीं बिटिया के परिवार की सुरक्षा में इस समय सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद हैं। यह 24 घंटे सुरक्षा घेरा बनाए हुए हैं। समय समय पर गांव में भ्रमण कर पूरा जायजा भी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed