{"_id":"66c7274bb07c6f993f016b01","slug":"caught-on-the-way-and-beaten-with-sticks-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रास्ते में पकड़ कर लाठी-डंडों से पीटा, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रास्ते में पकड़ कर लाठी-डंडों से पीटा, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 22 Aug 2024 05:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:26 PM IST
सार
24 अप्रैल को शाम आठ बजे बेटा हरप्रसाद काम करके घर लौट रहा था। आरोप है कि पड़ोसी लोगों ने एक राय होकर पकड़ लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन
अदालत प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हाथरस न्यायालय के आदेश पर 22 अगस्त को कोतवाली हाथरस गेट में गाली-गलौज व मारपीट करने का पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंडी समिति निवासी वीरेंद्र पाल सिंह पुत्र नन्नूमल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि 24 अप्रैल को शाम आठ बजे बेटा हरप्रसाद काम करके घर लौट रहा था। आरोप है कि पड़ोसी संजय पुत्र सोवरन सिंह, मनीष पुत्र भगवान सिंह, अजय पुत्र संजय, भगवान सिंह पुत्र नन्नूमल सिंह व रवेंद्र पुत्र भगवान सिंह ने एक राय होकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। आवाज सुनकर पत्नी सत्यवती पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटा और चाकू मार दिया। इसमें महिला के हाथ में चोट आई है। आसपास के लोग एकत्रित होने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन