{"_id":"64e20944e5a1de46d3093104","slug":"caught-harassing-girl-student-by-sending-message-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छात्रा को भेज रहा था मैसेज, उसे पकड़ने के लिए बिछाया जाल, ऐसे फंस गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छात्रा को भेज रहा था मैसेज, उसे पकड़ने के लिए बिछाया जाल, ऐसे फंस गया युवक
Sun, 20 Aug 2023 06:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 20 Aug 2023 06:08 PM IST
सार
हाथरस शहर के एक मोहल्ले की छात्रा के मोबाइल पर संदेश भेजकर परेशान करने वाले युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मोबाइल से मैसेज प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक छात्रा को लगातार मोबाइल पर मैसेज भेज रहा था। जैसे ही छात्रा के परिवार वालों को मामला पता लगा, उन्होंने युवक को बातों में लगाकर घर बुला लिया। युवक के घर पहुंचते ही, परिजनों ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गए।
विज्ञापन
हाथरस शहर के एक मोहल्ले की छात्रा के मोबाइल पर संदेश भेजकर परेशान करने वाले युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। छात्रा ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसे कई दिनों से मोबाइल पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
छात्रा ने इस बारे में अपने परिजनों ने बाताया। परिजनों ने युवक को घर बुलाकर पकड़ लिया। उसके बाद थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।