फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cash worth Rs 1.35 lakh stolen from Chharra MLA interlocking plant

Aligarh: छर्रा विधायक के इंटरलॉकिंग प्लांट से 1.35 लाख की नकदी चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

Sat, 04 Oct 2025 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 02:18 AM IST
सार

गांव अलहदादपुर के स्वामी विवेकानंद वाले गेट के सामने स्थित विधायक के प्लांट के मुनीम स्वतंत्र उपाध्याय ने बताया कि 2 अक्तूबर को वह फैक्टरी का ताला लगाकर जरूरी काम से अलीगढ़ चले गए थे, रात में प्लांट पर नहीं लौटे। 3 अक्तूबर सुबह प्लांट पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा सहित ऑफिस के ताले टूटे हुए थे, अलमारी में रखे 1.35 लाख रुपये गायब थे। न

विज्ञापन
Cash worth Rs 1.35 lakh stolen from Chharra MLA interlocking plant
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के जलाली-पनेठी रोड स्थित छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह के इंटरलॉकिंग प्लांट का 2 अक्तूबर रात चोर ताला तोड़कर1.35 लाख की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर के स्वामी विवेकानंद वाले गेट के सामने स्थित विधायक के प्लांट के मुनीम स्वतंत्र उपाध्याय ने बताया कि 2 अक्तूबर को वह फैक्टरी का ताला लगाकर जरूरी काम से अलीगढ़ चले गए थे, रात में प्लांट पर नहीं लौटे। 3 अक्तूबर सुबह प्लांट पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा सहित ऑफिस के ताले टूटे हुए थे, अलमारी में रखे 1.35 लाख रुपये गायब थे। नगदी के अलावा चोर इन्वर्टर, बैटरी, दो सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि मुनीम के घर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए वह रुपये निकाल कर लाए थे, बाकी दिनों में मजदूर भी प्लांट पर रुकते थे, लेकिन घटना की रात कोई मौजूद नहीं था। मुकदमा दर्ज कर लिया है, टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed