फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cash at the end of the fierce people, an altercation outcry

कैश खत्म होने पर भड़के लोग, नोकझोंक-हंगामा

Tue, 22 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 22 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cash at the end of the fierce people, an altercation outcry
नोट बदलने और जमा करने के लिए हाथरस की पीएनबी मुख्य शाखा के बाहर लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
नोट  बंदी के 14 वें दिन भी जिलेभर के बैंक शाखाओं के बाहर कतार में लगे लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। मंगलवार को भी कई बैंकों के बाहर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। बैंक के अंदर घुसने के लिए जमकर धक्का-मुक्की  हुई।
विज्ञापन


नोट निकालने, जमा करने और करेंसी एक्सचेंज करने के लिए लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई बैंकों में नकदी खत्म होने पर लोग बैंक प्रशासन को कोसते हुए नजर आए। 
विज्ञापन

शहर की स्टेट बैंक की शाखा में कुछ लोगों ने पुराने नोट नहीं बदले जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। इन लोगों की बैंक कर्मियों से भी जमकर नोकझोंक हो गई। किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस कर्मियों ने शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कैश खत्म होने पर भी जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई। सुबह से लाइन में खड़े लोगों को दोपहर बाद भी न तो कैश मिला और न ही पुरानी करेंसी बदली जा सकी। इधर, सहपऊ में जलेसर रोड मानिकपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई।

पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारीं। इस दौरान कतार में खड़ा शिशुपाल पुत्र भूरी सिंह निवासी बुढ़ाइच घायल हो गया। सहपऊ के सिंडिकेट बैंक में दोपहर होने से पहले ही कैश खत्म हो गया। इसके अलावा सिकंदराराऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश खत्म होने पर लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की।

बैंक मैनेजर से जमकर नोंकझोक हो गई। इसके अलावा हंगामे से जीटी रोड भी काफी देर के लिए जाम रहा। सादाबाद में स्टेट बैंक, कार्पोरेशन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सिंडिकेट बैंक आदि के बाहर भी हालात हंगामेदार रहे। इनमें से कई बैंक शाखाओं में कैश खत्म होने से लोगों में काफी आक्रोश रहा। 

वहीं नोटबंदी के फैसले को 13 दिन बीत जाने के बाद भी ज्यादातर एटीएम बंद पड़े हैं। कुछ ही एटीएम से रुपये निकल रहे हैं। इन एटीएम के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। वहीं ऐसे एटीएम के बाहर रुपये निकालने की जद्दोजहद में लोग आपा खो रहे हैं और हंगामा भी हो रहा है। 

मंगलवार को एसबीआई की मुख्य शाखा और बैंक ऑफ बड़ोदा की चक्की बाजार स्थित ब्रांच पर लोगों ने हंगामा किया। जिले भर में कुल 143 एटीएम हैं, जिनमें से वर्तमान में बमुश्किल एक दर्जन एटीएम ही चालू हैं। 


अकेले हाथरस शहर में ही 38 में से बमुश्किल तीन-चार एटीएम ही चालू हैं, लेकिन इनमें से भी नकदी निकालना किसी पहाड़ पर चढ़ने से कम नहीं है। ताज्जुब की बात तो यह है कि जो एटीएम चालू नहीं हैं,     वहां भी सुबह-शाम रुपये निकालने की आस में लंबी लाइन देखी जा सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed