फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cash and pocket theft stolen by coul

कूमल लगा कर नगदी एवं जेबरात चोरी

Thu, 08 Aug 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cash and pocket theft stolen by coul
दीवार काटकर 50 हजार नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। ग्राम बसगोई में दो अज्ञात बदमाशों ने बुधवार की देर रात एक मकान में कूमल लगाकर पचास हजार नकदी समेत सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। गुरुवार की सुबह घर के आंगन में सामान बिखरा देख कर गृहस्वामी के पैरों तले जमीन खिसक गई। मकान के अंदर देखा तो दीवार कटी हुई थी। तत्काल घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने में दी है।
ग्राम बसगोई निवासी जगदीश एवं उसके पिता कंचन सिंह के घर बराबर में बने हुए है। बुधवार की देर शाम जगदीश एवं उसके पिता खाना खाकर मय परिवार सो गए। मौका पाकर अज्ञात बदमाशों ने दोनों मकानों की दीवार काट दी और उनमें से करीब पचास हजार रुपये नकदी और आभूषण चुरा लिए। गुरुवार की सुबह परिजन पशुओं को चारा डालने के लिए जगे तो घर के आंगन में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

बताते हैं कि जंगलों में तलाश करने पर घर में रखे बक्से कपड़े आदि सामान मिला है। घटना से पीड़ितों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed