{"_id":"5f284bd98ebc3e9fec57ecc2","slug":"cash-and-mobile-loot-from-man-shaphu-news-ali2403114111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से लौट रहे युवक से तमंचे के बल पर नकदी व मोबाइल की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से लौट रहे युवक से तमंचे के बल पर नकदी व मोबाइल की लूट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
रविवार की देर राम सादाबाद जलेसर मार्ग स्थित थरौरा चौराहा पर चार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को तमंचे के बल पर लूट लिया। बाइक सवार युवक बरौस टॉल प्लाजा से ड्यूटी करके गांव लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की काफी कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले।
जानकारी के मुताबिक गांव बामौर निवासी गोल्डी पचौरी पुत्र ओमकांत पचौरी आगरा अलीगढ़ मार्ग पर गांव बरौस के पास बने टॉल प्लाजा पर नौकरी करता है। रविवार की रात 11 बजे के लगभग वह ड्यूटी से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सादाबाद जलेसर मार्ग पर थरौरा चौराहा के पास पहुंचा तो जलेसर रोड की ओर से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया और उससे जबरन 1500 रुपये नकद और मोबाइल छीन लिए। उसने किसी तरह से इस घटना की जानकारी पुलिस की दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब लुटेरों फरार हो चुके थे। पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के नाम पर तहरीर दे दी है। पुलिस उनकी खोजबीन में लग गई है।