{"_id":"662430c0f7f99c8ee00543c6","slug":"cash-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-councilors-house-hathras-news-c-56-1-sknl1012-113994-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सभासद के घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सभासद के घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 21 Apr 2024 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:46 AM IST
सार
परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे। इस बीच रात में पीछे से बदमाश झीने के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हो गए और पूरे घर को आराम से खंगाला। सभासद के मुताबिक बदमाश घर में रखे 2.50 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सभासद के घर में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 के सभासद के अलीगढ़ रोड पोपिया कोठी के निकट स्थित घर को 19 अप्रैल की रात को बदमाशों ने खंगाल डाला। बदमाश यहां से लाखों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। घटना के वक्त सभासद सहित अन्य परिजन शादी समारोह में व्यस्त थे। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पोपिया कोठी के निकट नगर पालिका के वार्ड 11 के सभासद धर्मेंद्र कुमार पिप्पल पुत्र श्री निवास पिप्पल का घर है। 19 अप्रैल को पिप्पल के भाई लक्ष्मण की शादी थी। शादी समारोह अलीगढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे। इस बीच रात में पीछे से बदमाश झीने के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हो गए और पूरे घर को आराम से खंगाला।
विज्ञापन
सभासद के मुताबिक बदमाश घर में रखे 2.50 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बारे में सुबह उस समय पता चला, जब दुल्हन को विदा कर सभी लोग घर पर पहुंचे।घर पर अस्त-व्यस्त सामान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत ही कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। सीओ सिटी राम प्रवेश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन