{"_id":"65ad56faf9d25f5c8c0c0b9a","slug":"cases-filed-against-drivers-in-road-accidents-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़के हादसों में वाहन चालकों पर मुकदमे दर्ज, महिला से मारपीट में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़के हादसों में वाहन चालकों पर मुकदमे दर्ज, महिला से मारपीट में एफआईआर
Sun, 21 Jan 2024 11:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:10 PM IST
सार
सादाबाद क्षेत्र के मोड़ तिराहे के पास सड़क हादसे के मामले में मृतक के भाई ने कैंटर चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। गांव सैनपुर थाना मुरसान निवासी अजय कुमार ने लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने के मामले में चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम पंचायत बिसावर के सूमरा मोजा पचावरी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी रघुवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के मोड़ तिराहे के पास 18 जनवरी को हुए सड़क हादसे के मामले में मृतक के भाई ने कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। गांव नौगांव निवासी श्याम सुंदर शर्मा ने कोतवाली में अज्ञात कैंटर चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाकर उसके भाई को मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज
गांव सैनपुर थाना मुरसान निवासी अजय कुमार ने लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने के मामले में चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। अजय ने बताया कि 12 जनवरी को वह सादाबाद से सामान लेकर घर वापस जा रहा था। मीरपुर के हनुमान मंदिर के पास आगे से रास्ते में भेड़ थे। उन्हें बचाने के प्रयास में पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोगों ने टक्कर मार दी। इसमें मेरा दाया हाथ टूट गया। गांव के लोगों ने इलाज कराने को कहा लेकिन आरोपी छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, ग्राम पंचायत कुरसंडा के मजरा गांव नगरिया छावा निवासी मनीराम ने अपने भाई जुगेंद्र सिंह की गाड़ी बोलेरो में ट्रैक्टर से टक्कर मार कर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना 13 जनवरी की है। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज
ग्राम पंचायत बिसावर के सूमरा मोजा पचावरी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी रघुवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 12 जनवरी की सुबह करीब 9.30 बजे पड़ोस के ओमवीर एवं अमित उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से पीटा। परिवार वालों ने बीच-बचाव किया था उनको भी मारापीटा। इन लोगों से विवाद चल रहा था। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन