फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case registered against seven named and two unidentified people in the fight

Hathras News: मारपीट में सात नामजद सहित दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Aug 2024 05:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 24 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven named and two unidentified people in the fight
गांव गिलोंदपुर के एक व्यक्ति व उसके एक रिश्तेदार के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर परिवार व उसके पहचान वालों ने मारपीट कर दी है। मामले में मुकदमा मुरसान कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पंजाबी सिंह पुत्र बुद्ध सिंह निवासी गिलोंदपुर मुरसान का कहना है कि एक जुलाई की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर भाई प्रदीप व मुकेश उर्फ खन्ना से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद जब पंजाबी सिंह व उनके साला अजय गांव से मुरसान की ओर बाइक से आ रहे थे। गांव करील के पास पहले से लाठी-डंडे लेकर बैठे प्रदीप कुमार, मुकेश उर्फ खन्ना पुत्र बुद्ध सिंह, संदीप, सुमित पुत्रगण मुकेश निवासी गिलोंदपुर, धीरज पुत्र राजेंद्र, सोनू पुत्र केशव उर्फ पिल्लू निवासी करील, राजू पुत्र फौरन सिंह निवासी बेसवां व दो अज्ञात व्यक्तियों ने रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि संदीप ने अपनी पिस्तौल से पंजाबी सिंह पर जान से मारने की नियत से फायर किया, जो कनपटी के पास से होकर निकल गया। इस दौरान रिश्तेदार संदीप को पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed