{"_id":"66ecd08ae791cfc29802d435","slug":"case-registered-against-four-people-for-beating-hathras-news-c-64-1-sali1007-100925-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Fri, 20 Sep 2024 07:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:01 AM IST
सार
गांव गुबरारी निवासी दुर्गावती का कहना है कि करीब 10 साल पहले एक व्यक्ति ने उनसे उधार रुपये लिए थे। इस व्यक्ति ने 12 सितंबर की शाम को रुपये देने का वादा किया था। महिला का आरोप है के वह अपने घर के अंदर बैठी थी। तभी कुछ लोग एकराय होकर आए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के गांव गुबरारी निवासी एक महिला ने लेनदेन के विवाद में गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गांव गुबरारी निवासी दुर्गावती पत्नी भरत सिंह का कहना है कि करीब 10 साल पहले एक व्यक्ति ने उनसे उधार रुपये लिए थे। इस व्यक्ति ने 12 सितंबर की शाम को रुपये देने का वादा किया था। महिला का आरोप है के वह अपने घर के अंदर बैठी थी।
विज्ञापन
तभी पतिराम, राजकुमार, गोपाल, विष्णु एकराय होकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसे पीटा। बचाने आए बेटा व बेटी को भी इन लोगों ने पीटा।
विज्ञापन