{"_id":"6a57f09c44b9d258c2066356","slug":"case-registered-against-five-individuals-for-executing-a-fraudulent-sale-deed-and-issuing-threats-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102279-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच लोगों के खिलाफ फर्जी बैनामा कराने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच लोगों के खिलाफ फर्जी बैनामा कराने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
वृद्ध की तीन बीघा कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कराने और धमकाने के मामले में पांच लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिधीपुर निवासी रामप्रकाश गौतम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता श्यामलाल (95) अशिक्षित हैं। उनके नाम बिधीपुर में लगभग 14 बीघा कृषि भूमि है। आरोप है कि विनोद गौतम ने उनके भाई सतीश कुमार गौतम को लालच देकर साजिश रची और 10 दिसंबर 2025 को पिता को पारिवारिक विवाद में गवाही तथा किसान सम्मान निधि दिलाने का झांसा देकर तहसील सादाबाद ले जाया गया। फर्जी दस्तावेज तैयार कर तीन बीघा कृषि भूमि का बैनामा अनु गौतम के नाम करा दिया। जिसकी धनराशि सतीश कुमार गौतम के खाते में पहुंची।
दो जून को पवन गौतम भूमि पर कब्जा करने और मेड़बंदी करने पहुंचा। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट में विनोद गौतम निवासी आगरा, पवन गौतम, अनु गौतम, ऊषा गौतम तथा सतीश कुमार गौतम निवासी विधिपुर पर साजिश रचने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रालोद के कोऑर्डिनेटर बने सूआ पहलवान
सादाबाद। जिला पंचायत सदस्य सूआ पहलवान को रालोद का कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर स्वागत किया गया। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। सूआ पहलवान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन करेंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान महाराज सिंह, दीपू चौधरी, महिपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद