{"_id":"66dba60cf986cf847c0eb3c4","slug":"case-of-molestation-registered-on-the-orders-of-sp-hathras-news-c-62-1-sali1024-102782-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एसपी ने दिया आदेश, नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एसपी ने दिया आदेश, नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, यह है मामला
Sat, 07 Sep 2024 06:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:32 AM IST
सार
31 अगस्त को करीब एक बजे युवती घर में अकेली थी। उसका पड़ोसी छत रास्ते से घर में दाखिल हुआ और उसने बुरी नीयत से पकड़ लिया। जब उसके पिता आरोपी के घर शिकायत करने गए। तो कुछ लोग घर आ गए। इन लोगों ने आते ही गाली-गलौज की। मना करने पर उसकी छोटी बहन को जान से मारने की नीयत से चाकू मार दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसपी के आदेश पर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तहरीर पर छेड़खानी और मारपीट की घटना में युवक सहित नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
युवती ने तहरीर में लिखा है कि 31 अगस्त को करीब एक बजे वह घर में अकेली थी। उसका पड़ोसी छत रास्ते से घर में दाखिल हुआ और उसने बुरी नीयत से पकड़ लिया। चीखने पर उसकी भाभी आ गई। शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। जब उसके पिता आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उनके साथ गोपाल, गिरेन्द्र, योगेश, ऊषा, कुसुम, शांति, शिवानी, मोहनी एवं दिव्या घर आ गए।
विज्ञापन
इन लोगों ने आते ही गाली-गलौज की। मना करने पर उसकी छोटी बहन को जान से मारने की नीयत से चाकू मार दिया। वह और उसकी बहन चोटिल हो गए। इसके बाद उन्होंने परिवार पर हमला बोल दिया। बाकी लोगों को चोट आई है।
विज्ञापन